मां और भाई की आंख में मिर्च झोंककर युवती का अपहरण, 22 फरवरी को होने वाली थी शादी, पुणे-सोलापुर हाईवे पर गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन
पुणे/इंदापुर: पुणे के इंदापुर तालुका के भीगवान में सोमवार को एक चौंकाने वाली किडनैपिंग की घटना सामने आई। तीन युवकों ने 21 वर्षीय युवती को उसकी मां और भाई के सामने अगवा कर लिया। इस दौरान आरोपियों ने युवती की मां और भाई की आंखों में मिर्च भी झोंक दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, 17 फरवरी की शाम करीब 4 बजे दो युवक—जहीर हारून शेख और अयान हारून शेख—युवती, उसकी मां और भाई को इलाके के आनंद होटल के पीछे लौटते समय रोक लिया। इसके बाद उन्होंने मां और भाई की आंखों में लाल मिर्च डालकर युवती को जबरदस्ती एक फोर-व्हीलर में बैठा लिया और ले गए।
युवती की शादी 22 फरवरी को होने वाली थी। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने भिगवान पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। रात 11 बजे के बाद भी भारी भीड़ पुलिस स्टेशन के बाहर जमा रही। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने टा...










