शरद पवार एनडीए में हो सकते हैं शामिल! एकनाथ शिंदे सरकार के मंत्री संजय शिरसाट का बड़ा दावा, महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी भूचाल आने के संकेत मिल रहे हैं। शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के मंत्री संजय शिरसाट के एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज कर दिया है। शिरसाट ने दावा किया है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार भविष्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा बन सकते हैं।
उनके इस बयान के बाद विपक्षी खेमे में बेचैनी साफ देखी जा रही है, खासकर तब जब शरद पवार की एनसीपी (एसपी) स्थानीय निकाय चुनावों के लिए अलग-अलग राजनीतिक दलों से समानांतर बातचीत कर रही है।
‘शरद पवार के लिए यह असंभव नहीं’
मंत्री संजय शिरसाट ने कहा, “क्या किसी ने सोचा था कि शरद पवार उद्धव ठाकरे के साथ जाएंगे? लेकिन उन्होंने ऐसा किया और ढाई साल सत्ता में भी रहे। उन्होंने सोनिया गांधी का विरोध किया, कांग्रेस छोड़ी और फिर उसी ...










