महाराष्ट्र के अगले DGP बन सकते हैं NIA के महानिदेशक सदानंद दाते
मुंबई, 23 दिसंबर 2025:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के महानिदेशक सदानंद वसंत दाते को उनके मूल काडर महाराष्ट्र में समयपूर्व वापस भेजने का प्रस्ताव मंजूर कर दिया है। वर्तमान में महाराष्ट्र की पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में सदानंद दाते को अगले महाराष्ट्र DGP के पद के प्रमुख दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।
सदानंद दाते ने 31 मार्च 2024 को एनआईए के तत्कालीन महानिदेशक दिनकर गुप्ता से पदभार ग्रहण किया था। 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी दाते ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
मुंबई हमले के नायक:
सदानंद दाते को 26 नवंबर 2008 को मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले के दौरान उनकी बहादुरी और नेतृत्व क्षमता के लिए जाना जाता है। उस समय...










