कौन हैं विकास गोगावले? पहले फडणवीस-शिंदे की किरकरी, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार पर किया सरेंडर
मुंबई: महाराष्ट्र में मंत्री भरत गोगावले के पुत्र विकास गोगावले ने बॉम्बे हाईकोर्ट की कड़ी फटकार के बाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। महाराष्ट्र सरकार ने हाईकोर्ट को इसकी जानकारी दी।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान कहा था कि आरोपी पहले पुलिस के सामने सरेंडर करे। जस्टिस माधव जामदार ने सवाल उठाया था कि क्या राज्य में कानून का राज कायम है, और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इतने बेबस हैं कि अपने मंत्री के बेटे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकते।
मामला क्या था
इस मामले की पृष्ठभूमि 2 दिसंबर, 2025 की है। रायगढ़ जिले के महाड नगर परिषद चुनावों के दौरान शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और NCP (अजित पवार गुट) समर्थकों के बीच झड़प हुई। इस झड़प के सिलसिले में क्रॉस-FIR दर्ज की गई।
विकास गोगावले और उनके चचेरे भाई महेश गोगावले सहित सभी आरोपियों ने महाड पुलिस के सामने सरेंडर कर द...










