देवेंद्र फडणवीस–नितिन गडकरी के करीबी संदीप जोशी का संन्यास, दल-बदल और अवसरवाद से आहत होकर राजनीति से दूरी
नागपुर।
महाराष्ट्र की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के करीबी माने जाने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र विधान परिषद (एमएलसी) सदस्य संदीप जोशी ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। निकाय चुनावों के नतीजों के तुरंत बाद उनके इस फैसले ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं को तेज कर दिया है।
55 वर्षीय संदीप जोशी ने सोशल मीडिया के माध्यम से शुभचिंतकों के नाम एक भावुक पत्र साझा करते हुए कहा कि राजनीति उनके लिए कभी पद या प्रतिष्ठा का माध्यम नहीं रही, बल्कि यह निस्वार्थ सेवा और समर्पण का मार्ग रही है। उन्होंने मौजूदा राजनीतिक हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि सत्ता के लिए हो रहा दलबदल, अवसरवाद और अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा न केवल आम मतदाताओं को बल्कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं को भी आहत कर रही है।
युवा पीढ़ी के लिए रास्ता ख...










