इंदौर एमबीए छात्रा हत्याकांड: आरोपी पीयूष ने कहा, “छोड़ो यार, वजह जानकर क्या करोगे”, सादे पन्ने पर लिखा- मरना चाहता हूं
इंदौर: एमबीए छात्रा हत्या मामले में आरोपी पीयूष धनोतिया ने पुलिस रिमांड के दौरान अब अजीब और चौंकाने वाला व्यवहार दिखाया है। पुलिस की टीम सीन रिक्रिएशन के लिए आरोपी को घटना स्थल पर ले गई, जहां पत्रकारों ने उससे सवाल किए। इस पर पीयूष ने कहा, “जो हो गया यार, उसे छोड़ो, अब वजह जानकर क्या करोगे। हो गया जो हो गया, छोड़ दो ना।”
वजह बताने से मना
पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की वजह बताने से इनकार कर दिया। जब उससे पूछा गया कि क्या उसे अपने किए पर पछतावा है, तो उसने हल्की मुस्कान के साथ कहा कि समय आने पर जवाब देगा। सीन रिक्रिएशन के दौरान वह शांत रहा। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में उसका व्यवहार अजीब और अलग था।
सुसाइड की कोशिश का इरादा
जांच में यह भी पता चला कि पीयूष ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान देने की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में उसने फैसला बदल लिया। उसने सादे पेपर पर लिखा कि उसने “बहुत ...










