बजट से 24 घंटे पहले MP सरकार ने लिया ₹5,600 करोड़ का कर्ज, राज्य पर कुल कर्ज बढ़ा 4.90 लाख करोड़
भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने बजट पेश करने से एक दिन पहले ₹5,600 करोड़ का नया कर्ज लेकर सभी को चौंका दिया है। इस कर्ज के साथ अब राज्य पर कुल कर्ज ₹4.90 लाख करोड़ तक पहुँच गया है, जो वर्ष 2025-26 के बजट आकार ₹4.21 लाख करोड़ से भी अधिक है।
आर्थिक सर्वेक्षण में दावा
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंगलवार को विधानसभा में मध्य प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। रिपोर्ट में बताया गया कि राज्य की विकास दर 8.04% रहने का अनुमान है। सर्वेक्षण में यह भी कहा गया कि राज्य द्वारा लिया गया वार्षिक कर्ज भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा तय सीमा से अधिक नहीं रहा है।
कर्ज और सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) का अनुपात 2004-05 में 39.5% था, जो 2023-24 में घटकर 27.99% हो गया। हालांकि, अनुमान है कि 2025-26 में यह अनुपात बढ़कर 31.30% हो सकता है।
कर्ज पर ब्याज दर में कमी का अनुमान
रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2024 में...










