इंदौर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, पुलिस और पत्रकार घायल
इंदौर: शनिवार को गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प हुई। यह घटना दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस के अर्धनग्न विरोध प्रदर्शन के जवाब में हुई। भाजयुमो के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे, लेकिन दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला पथराव तक पहुँच गया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विरोध प्रदर्शन पहले नारेबाजी के रूप में शुरू हुआ, लेकिन थोड़े ही समय में धक्का-मुक्की और पथराव शुरू हो गया। दोनों ओर से पत्थर, पानी की बोतलें, संतरे और टमाटर फेंके गए। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को वाटर कैनन का सहारा लेना पड़ा।
इस झड़प में सब इंस्पेक्टर आर.एस. बघेल के सीने में पत्थर लगने से उन्हें अस्पताल भेजा गया। भाजपा की महिला कार्यकर्ता बिंदु चौहान और पत्रकार लाला शहाबुद्दीन व शकील सिकंदर भी घायल हुए। उन्हें साथियों की मदद से अस्प...










