कूनो नेशनल पार्क में चीतों की ‘हाफ सेंचुरी’ की तैयारी: समंदर पार से आ रही है 8 चीतों की नई खेप
श्योपुर (आकाश सिकरवार): मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीतों को फिर से बसाने और उनकी सुरक्षा के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि 28 फरवरी तक बोत्सवाना से 8 और चीते राज्य में पहुंच जाएंगे। इस कदम से इस साल के अंत तक कूनो में चीतों की संख्या 50 तक पहुंचाने का लक्ष्य पूरा होगा।
गामिनी मादा चीता ने दिए तीन शावक
हाल ही में दक्षिण अफ्रीका की मादा चीता गामिनी ने 18 फरवरी को कूनो नेशनल पार्क में तीन शावकों को जन्म दिया। इससे 'प्रोजेक्ट चीता' को नई मजबूती मिली है और यह परियोजना जैव विविधता संरक्षण में एक प्रेरक उदाहरण बन गई है।
सीएम मोहन यादव ने जताई खुशी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विधानसभा में इस परियोजना की सराहना करते हुए कहा, “प्रकृति से प्रगति का संदेश देने में यह पहल सबसे सफल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ने इस अभियान को और अधिक प्रभाव...










