झारखंड के बैंकों में पड़ा 1490 करोड़ का ‘खजाना’, 38 लाख खाताधारक अभी तक नहीं ले पाए अपने पैसे
रवि सिन्हा, रांची: झारखंड राज्य के बैंकों में 1,490 करोड़ रुपये की बड़ी राशि बिना किसी दावेदार के पड़ी हुई है। इसे ‘अनक्लेम्ड डिपॉज़िट’ कहा जाता है। बैंक अब इस रकम के असली खाताधारकों या उनके कानूनी वारिसों की तलाश कर उन्हें पैसा वापस दिलाने में जुटे हैं। बैंक सूत्रों के मुताबिक, इस राशि से जुड़े खाताधारकों की संख्या 38,14,579 है।
कौन से जिले में सबसे ज्यादा पैसा पड़ा है:स्टेट बैंकर्स कमेटी (एसएलबीसी) के आंकड़ों के अनुसार, झारखंड के पांच प्रमुख जिलों में सबसे ज्यादा लावारिस जमा राशि इस प्रकार है:
जिलाबिना दावे के जमा राशि (करोड़ रुपये)रांची269.34धनबाद167.38पूर्वी सिंहभूम138.13पश्चिमी सिंहभूम100बोकारो93.54
कौन से बैंक में सबसे अधिक अनक्लेम्ड डिपॉजिट:बैंकों के मामले में, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के पास सबसे ज़्यादा बिना दावे वाली राशि है। अन्य प्रमुख बैंकों की स्थिति इस प्रकार है:
...










