झारखंड विधानसभा में ‘ज्ञान’ पर टकराव: मंत्री के कटाक्ष पर भड़के LLB-PhD विधायक, तीखी नोकझोंक से गूंजा सदन
रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को वह दृश्य देखने को मिला, जब बहस मुद्दे से आगे बढ़कर 'ज्ञान’ पर पहुंच गई। सदन में पेयजल मंत्री योगेन्द्र प्रसाद और भाजपा विधायक डॉ. कुशवाहा शशि भूषण मेहता के बीच तकरार इतनी बढ़ गई कि पूरा माहौल गर्म हो उठा।
सदन में बालू आपूर्ति और खनन प्रबंधन पर चर्चा के दौरान मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने कहा—“पूरे राज्य में 100 रुपये में 100 CFT बालू उपलब्ध कराया जा रहा है। फिर माननीय सदस्य पूछेंगे कि MDO का मतलब क्या होता है, तो बता दूं—माइंस डेवलपमेंट ऑपरेटर। माननीय सदस्य को इसका ज्ञान तो होगा ही।”
मंत्री के इस 'ज्ञान' वाले तंज ने भाजपा विधायक शशिभूषण मेहता को नाराज कर दिया।
“हम कम पढ़े-लिखे नहीं” — भड़के शशिभूषण मेहता
मंत्री के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मेहता ने कहा—“माननीय मंत्री जी, हम आपसे कम पढ़े-लिखे नहीं हैं। डबल एमए, पीएचडी, ...










