दिल्ली | ई-कार खरीदने में हिचक, एमसीडी की लापरवाही से अधूरा चार्जिंग नेटवर्क
राजधानी दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की सरकारी मंशा जमीनी हकीकत से कोसों दूर नजर आ रही है। नई दिल्ली में ई-गाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए जिन ई-चार्जिंग स्टेशनों का जाल बिछाया जाना था, उसमें एमसीडी की गंभीर लापरवाही सामने आई है। तय लक्ष्य के मुकाबले आधे से भी कम चार्जिंग स्टेशन बन पाए हैं, जिसके चलते लोग इलेक्ट्रिक कार खरीदने से हिचक रहे हैं।
1000 का लक्ष्य, बने सिर्फ 422 स्टेशन
दिल्ली में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए हर एजेंसी को चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य दिया गया था। एमसीडी को करीब 1000 ई-चार्जिंग स्टेशन बनाने थे, लेकिन अब तक वह महज 422 स्टेशन ही स्थापित कर पाई है। यानी लक्ष्य का 50 प्रतिशत भी पूरा नहीं हो सका है।
एमसीडी के पास इस समय लगभग 420 पार्किंग साइट्स हैं, लेकिन इन सभी स्थानों पर भी चार्जिंग स्टेशन नहीं लगाए जा सके हैं। यही न...










