रिपब्लिक डे परेड में ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए AI वीडियो और कार-कॉलिंग सिस्टम लागू
नई दिल्ली, 20 जनवरी 2026 – गणतंत्र दिवस परेड के मद्देनज़र दिल्ली पुलिस ने कर्तव्य पथ के आसपास ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने के लिए विशेष योजना तैयार की है। इस वर्ष पहली बार एआई (Artificial Intelligence) आधारित एनिमेटेड वीडियो और ‘कार-कॉलिंग’ प्रणाली का उपयोग किया जाएगा।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गणतंत्र दिवस और बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान आमंत्रित अतिथियों और जनता की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए कई तकनीकी उपाय किए हैं। इसमें एआई से तैयार एनिमेटेड वीडियो शामिल हैं, जिनमें आगमन, वाहन से उतरना, पार्किंग और प्रस्थान की पूरी प्रक्रिया दर्शाई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, इन वीडियो का उद्देश्य आगंतुकों को पहले से ही ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्थाओं से परिचित कराना है। ये वीडियो रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट और क्यूआर कोड आधारित पार्किंग प्रणाली के माध्यम से उपलब्ध होंगे।
प...










