युवा इनोवेटर्स बनेंगे प्रदूषण के खिलाफ सबसे बड़ी ताकत: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को आईआईटी दिल्ली में आयोजित ‘प्रदूषण के खिलाफ इनोवेटिव सॉल्यूशंस प्रदर्शनी’ का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में जून 2025 में घोषित इनोवेशन चैलेंज के तहत चुने गए 33 प्रोटोटाइप समाधानों को प्रदर्शित किया गया। यह पहल दिल्ली सरकार की प्रदूषण कम करने की योजना का एक अहम हिस्सा है, जिसमें युवाओं और नए इनोवेटर्स की भागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, “दिल्ली का युवा अब केवल नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बने। आपकी इनोवेटिव सोच और आइडियाज देखकर मुझे दिल्ली का भविष्य बहुत उज्ज्वल दिखाई दे रहा है। वायु प्रदूषण हमारी सबसे बड़ी चुनौती है और इसे नियंत्रित करने के लिए अस्थायी कदमों के बजाय स्थायी और तकनीक-आधारित समाधान अपनाए जा रहे हैं।”
म...










