AIIMS में रोबॉटिक क्रांति: 13 महीनों में 1000 से ज्यादा सफल सर्जरी, मरीजों को कम दर्द और तेज रिकवरी का लाभ
नई दिल्ली, 21 जनवरी 2026 – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के जनरल सर्जरी विभाग ने रोबॉटिक सर्जरी के क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। 5 नवंबर 2024 से शुरू हुई इस तकनीक की मदद से अब तक 13 महीनों में 1000 से अधिक सफल सर्जरी की जा चुकी हैं।
एम्स के डॉक्टर सुनील चुंबर ने बताया कि शुरुआत में केवल एक फैकल्टी रोबॉटिक सर्जरी में प्रशिक्षित थी, लेकिन अब सभी 25 फैकल्टी रोबॉट की मदद से सर्जरी कर रहे हैं। रोबॉटिक सर्जरी से मरीजों को छोटा चीरा, कम दर्द, तेज रिकवरी और अस्पताल से जल्दी छुट्टी जैसी सुविधा मिल रही है। यह सेवा प्राइवेट अस्पतालों में लाखों रुपये में होने वाली सर्जरी की तुलना में एम्स में मुफ्त उपलब्ध है।
सबसे ज्यादा गॉल ब्लैडर और हर्निया सर्जरी
डॉक्टर हेमांग भट्टचार्जी ने बताया कि गॉल ब्लैडर स्टोन और हर्निया की सर्जरी सबसे ज्यादा की गई हैं। इसके अलावा 14 किडन...










