क्राइम पेट्रोल: पुलिस के बीट वर्क में ऐप्स और सीसीटीवी ला रहे बड़ा बदलाव
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस अब पूरी तरह डिजिटल और हाई-टेक हो गई है। पुलिस के कामकाज के तरीके में पिछले कुछ सालों में कई बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं।
पुलिसिंग का डिजिटल रूप
1982 में फोर्स में भर्ती हुए बीट कांस्टेबल महावीर सिंह बताते हैं कि पहले थानों में फाइलों का लंबा ढेर रहता था, एफआईआर हाथ से लिखनी पड़ती थी और शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज करना पड़ता था। बीट बदलने पर रिकॉर्ड नए अधिकारी को ट्रांसफर करना पड़ता था, और मुखबिरों और लोगों के साथ संबंधों को फिर से बनाना पड़ता था।
लेकिन 2025 तक आते-आते दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव आया। डिजिटलाइजेशन के कारण अब ऐप्स और डेटाबेस ने बीट पुलिसिंग की पुरानी दिनचर्या पूरी तरह बदल दी है।
घंटों का काम मिनटों में
अफसर बताते हैं कि अब रजिस्टर की जगह डिजिटल स्क्रीन और ई-बीटबुक एप्लिकेशन से काम होता है। स्कूल, कॉलेज जैसी प्रमुख संस्थानों की ज...










