दिल्ली को केंद्रीय बजट में 1,348 करोड़ रुपये की सहायता, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया लाभकारी कदम
नई दिल्ली: केंद्रीय बजट 2026-27 को विकसित और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम बताते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह बजट राजधानी के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देते हुए इसे आर्थिक मजबूती और सामाजिक संतुलन का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बजट की तीन मुख्य प्राथमिकताएं हैं:
देश की आर्थिक गति को तेज और स्थिर बनाना।
नागरिकों की क्षमताओं को बढ़ाकर हर व्यक्ति को विकास में शामिल करना।
‘सबका साथ, सबका विकास’ को जमीन पर उतारना।
उन्होंने कहा कि बजट विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं, गरीब और मध्यम वर्ग के हित में बनाया गया है। इसके तहत दिल्ली के लिए सीधे 1,348 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता का प्रावधान किया गया है, जो इंफ्रास्ट्रक्चर, पानी और अन्य बुनियादी ...










