सावधान! नीतीश कुमार के 5 “पांडव” अलर्ट मोड में – बिहार के आला आईएएस अफसरों पर निगाहें
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय प्रोजेक्ट पार्ट-3 को जमीन पर उतारने के लिए उनके 5 प्रमुख अफसर रात-दिन अलर्ट मोड में हैं। इनमें रिटायर आईएएस दीपक कुमार, सचिव अनुपम कुमार, कुमार रवि, चंद्रशेखर सिंह और ओएसडी डॉ. गोपाल सिंह शामिल हैं। ये अधिकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग और दैनिक रिपोर्टिंग कर राज्य में 7 निश्चय पार्ट-3 को सफल बनाने में जुटे हैं।
7 निश्चय पार्ट-3 में क्या है?
इस ड्रीम प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य चुनावी वादों को पूरा करना है। इसके तहत:
रोजगार और नौकरियों में दोहरी वृद्धि।
उद्योग और व्यापार का तेज विकास।
कृषि क्षेत्र में किसानों की आय को दोगुना करना।
शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर मॉडल।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना और नागरिक सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण।
मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत कोर की अध्य...










