Mangal Pandey Net Worth: पटना से दिल्ली तक फ्लैट, डेढ़ करोड़ बैंक बैलेंस… जानिए स्वास्थ्य मंत्री की संपत्ति का पूरा विवरण
पटना, 1 जनवरी: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार मंत्री के बैंक खातों में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक जमा हैं। इसके साथ ही उनके पास पटना और दिल्ली में फ्लैट, सोना-चांदी, वाहन और अन्य कीमती संपत्तियां हैं।
मंगल पांडेय के पास इतनी संपत्ति
घोषित जानकारी के मुताबिक मंत्री की कुल फिक्स्ड संपत्ति यानी चल संपत्ति की कीमत 1 करोड़ 32 लाख 16 हजार 75 रुपये बताई गई है। इसमें शामिल हैं:
52 हजार रुपये मूल्य की राइफल
240 ग्राम सोना
टाटा सफारी वाहन
नकदी के रूप में 59 हजार रुपये
बैंक खातों में 1.2 करोड़ रुपये से ज्यादा
SBI, पटना: 1 करोड़ 1 लाख 66 हजार 660 रुपये
PNB, पटना आर.के. एवेन्यू शा...










