Saturday, July 25

Bihar

प्रदूषण पर सरकार को घेरा, संजीव झा कौन हैं? बिहार से है खास नाता
Bihar, Politics, State

प्रदूषण पर सरकार को घेरा, संजीव झा कौन हैं? बिहार से है खास नाता

    पटना/दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक संजीव झा ने प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली सरकार को कठघरे में खड़ा किया। बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने कहा कि बीते तीन महीनों से राजधानी में प्रदूषण ने लोगों की जिंदगी मुश्किल बना दी है। कई मरीजों को वेंटिलेटर तक पहुंचना पड़ा और कुछ लोगों की जान भी चली गई। संजीव झा ने आरोप लगाया कि प्रदूषण के डेटा में छेड़छाड़ कर जनता को गुमराह किया गया।   बिहार से जुड़ाव संजीव झा का जन्म 1 अगस्त 1979 को बिहार के मधुबनी जिले के सुंदरपुर भित्थी गांव में हुआ। वे स्वर्गीय सुशील झा और गायत्री देवी के छह बच्चों में चौथे थे। प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने एमवाईएन हाई स्कूल, शंभुआर, मधुबनी से पूरी की और 2001 में आरके कॉलेज, मधुबनी से बीए (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की।   राजनीति में एंट्री और पहली जीत 2012 में संज...
बिहार कैबिनेट में नीतीश के बाद JDU के नंबर-2 नेता कौन?
Bihar, Politics, State

बिहार कैबिनेट में नीतीश के बाद JDU के नंबर-2 नेता कौन?

  पटना। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में तीन प्रमुख चेहरे देखे जाते हैं—मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जेडीयू का नंबर-2 नेता कौन है?   सूत्रों के अनुसार, जेडीयू का नंबर-2 नेता विजय कुमार चौधरी हैं। नवम्बर 2025 में जब नीतीश कुमार ने अपनी दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, उस समय उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के बाद चौथे क्रम पर विजय कुमार चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। इन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बेहद निकट सहयोगी माना जाता है और ये अक्सर निरीक्षण व सरकारी कार्यक्रमों में उनके साथ नजर आते हैं। जेडीयू की नीतियों को तैयार करने में इनकी अहम भूमिका रहती है।   नीतीश कुमार से दोस्ती का लंबा सफर विजय कुमार चौधरी और नीतीश कुमार की दोस्ती ...
बिहार: बस डिपो में अब ‘जीविका दीदी की रसोई’, यात्रियों को मिलेगा सस्ता और पौष्टिक भोजन
Bihar, State

बिहार: बस डिपो में अब ‘जीविका दीदी की रसोई’, यात्रियों को मिलेगा सस्ता और पौष्टिक भोजन

    पटना: बिहार के बस स्टैंड अब सिर्फ सफर की शुरुआत नहीं, बल्कि स्वाद और भरोसे का ठिकाना बनेंगे। राज्य सरकार जल्द ही 19 प्रमुख बस डिपो में ‘जीविका दीदी की रसोई’ शुरू करने जा रही है। यह पहल यात्रियों और चालकों को स्वच्छ, पौष्टिक और किफायती भोजन उपलब्ध कराएगी, साथ ही ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार का नया अवसर भी बनेगी।   परिवहन सह ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने हाल ही में कुछ बस डिपो का निरीक्षण किया और अव्यवस्था तथा खराब भोजन की शिकायतों को लेकर नाराजगी जताई। इसके बाद डिपो में ‘दीदी की रसोई’ शुरू करने के निर्देश दिए गए।   इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी जीविका दीदियां भोजन तैयार और परोसेंगी। इससे महिलाओं को स्थायी आय, सम्मानजनक रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर मिलेगा।   पहले चरण में बांकीपुर, आरा, बिहार शरीफ, फुलवारी शरीफ, मुजफ्फरपुर, सीताम...
RJD में बड़े बदलाव की तैयारी: तेजस्वी यादव प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को हटा सकते हैं
Bihar, State

RJD में बड़े बदलाव की तैयारी: तेजस्वी यादव प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को हटा सकते हैं

    पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में संगठनात्मक फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विदेश यात्रा से लौट चुके हैं। उनके बिहार पहुँचते ही पार्टी के भीतर सियासी हलचल बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार, तेजस्वी यादव जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठक करने वाले हैं, जिसमें आने वाले समय की रणनीति और संगठन की समीक्षा पर चर्चा होगी।   चुनावी हार के बाद संगठन समीक्षा विधानसभा चुनाव में हार के बाद राजद ने जिला और प्रखंड स्तर पर लगातार बैठकें की हैं। इन बैठकों में यह सामने आया कि चुनाव के दौरान जिला और प्रखंड कमेटियां अपेक्षा के अनुरूप सक्रिय नहीं रहीं। संगठन को मजबूत करने के बजाय बाहरी एजेंसियों पर अधिक निर्भरता भी हार की बड़ी वजह मानी गई।   मंगनी लाल मंडल पर गाज गिरने की ...
IRCTC घोटाले में लालू यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने CBI को नोटिस थमाया, अगली सुनवाई 14 जनवरी
Bihar, State

IRCTC घोटाले में लालू यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने CBI को नोटिस थमाया, अगली सुनवाई 14 जनवरी

  नई दिल्ली/पटना: दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की याचिका पर सुनवाई करते हुए CBI को नोटिस जारी कर दिया है। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध इस मामले की अगली सुनवाई 14 जनवरी को होगी।   लालू यादव ने यह याचिका IRCTC होटल घोटाले के मामले में दाखिल की थी, जिसमें उनके और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप तय किए गए थे। उन्होंने निचली अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए कहा है कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार, आपराधिक साजिश या धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में पर्याप्त आधार नहीं है।   इससे पहले, 13 अक्टूबर 2025 को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में आरोप तय किए थे। कोर्ट ने आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 120बी (साजिश) और भ्रष्टाचार न...
JDU के बाहुबली विधायक धूमल सिंह ने उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के ‘सावधान’ दावे को ठेंगा दिखाया, पटना में जमीन कब्जा मामले में हंगामा
Bihar, State

JDU के बाहुबली विधायक धूमल सिंह ने उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के ‘सावधान’ दावे को ठेंगा दिखाया, पटना में जमीन कब्जा मामले में हंगामा

पटना (रिपोर्ट: रमाकांत चंदन, संपादक: सुधेंद्र प्रताप सिंह) – सत्ताधारी दल जदयू के बाहुबली विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला राजधानी पटना के नेपाली नगर (महावीर कॉलोनी, रोड नंबर-6) का है, जहां आरोप है कि धूमल सिंह और उनके शागिर्दों ने रात का फायदा उठाकर एक निजी जमीन की चारदीवारी तोड़कर कब्जा किया।   यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब उप मुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा लगातार चेतावनी दे रहे थे कि भू-माफिया सावधान हो जाएं और अवैध कब्जा करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। लेकिन जदयू विधायक की इस हरकत ने सरकार की चेतावनी को चुनौती दे दी है।   पिछला मामला भी था गंभीर धूमल सिंह पर भूमि कब्जा के आरोप कोई नया नहीं हैं। अक्टूबर 2014 में भी उनके खिलाफ 37 एकड़ सरकारी जमीन कब्जा करने का मामला दर्ज हुआ था। उस समय उ...
बाल विवाह रोकने वाली ‘तेजस्विनी’ रेनू पासवान कांस में दिखाएंगी बिहार की ताकत
Bihar, State

बाल विवाह रोकने वाली ‘तेजस्विनी’ रेनू पासवान कांस में दिखाएंगी बिहार की ताकत

    मुजफ्फरपुर/कोलकाता: बिहार की बेटी और सामाजिक कार्यकर्ता रेनू पासवान को इस वर्ष मई में होने वाले कांस फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट वॉक का विशेष निमंत्रण मिला है। यह पहली बार है जब बिहार से किसी महिला को इस प्रतिष्ठित मंच पर चलने का अवसर प्राप्त हुआ है। विश्वभर के नामी हस्तियों और अंतरराष्ट्रीय मीडिया के सामने रेनू पासवान बिहार की सामाजिक पहचान, नारी सशक्तिकरण और बालिकाओं के उत्थान की कहानी प्रस्तुत करेंगी।   सशक्त बिहार की मिसाल रेनू पासवान का कहना है, “यह सिर्फ मेरी उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे बिहार और देश के लिए गर्व की बात है। कांस का मंच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार को पहचान दिलाने का अनूठा अवसर है।” उन्होंने बिहार सरकार से सहयोग की भी अपील की है, ताकि राज्य की सकारात्मक छवि को और मजबूती मिले।   संघर्षों से भरा जीवन रेनू ने महज 14 वर्ष की उम्र में बाल विवाह...
बिहार विधानसभा विवाद: DSP के मुद्दे पर CM नीतीश और स्पीकर विजय सिन्हा में टकराव, आखिर किसकी हुई जीत?
Bihar, Politics, State

बिहार विधानसभा विवाद: DSP के मुद्दे पर CM नीतीश और स्पीकर विजय सिन्हा में टकराव, आखिर किसकी हुई जीत?

    पटना। बिहार की राजनीति में कई मोड़ आए हैं, लेकिन मार्च 2022 का वह विवाद आज भी याद किया जाता है, जब एक डीएसपी के तबादले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) विजय कुमार सिन्हा के बीच तीखी बहस हुई। यह मामला सदन में हंगामे और राजनीतिक भूचाल का कारण बना।   क्यों उठा था विवाद   घटना की शुरुआत 4 फरवरी 2022 से हुई थी। लखीसराय में सरस्वती पूजा के अवसर पर आयोजित संगीत कार्यक्रम में कुछ युवकों द्वारा हथियार लहराने का आरोप लगा। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्हें बाद में न्यायिक हिरासत में भेजा गया।   स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने इस पर नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि डीएसपी रंजन कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी उनके साथ बदसलूकी कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को तलब कर मामले की जानकारी ली, लेकिन उनका विरोध झेलते ...
खेत में मिला नरकंकाल, सिर और धड़ अलग हत्या कर शव जलाने की आशंका, सासाराम में फैली दहशत
Bihar, State

खेत में मिला नरकंकाल, सिर और धड़ अलग हत्या कर शव जलाने की आशंका, सासाराम में फैली दहशत

        सासाराम। रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुराईच सिवान इलाके में रविवार शाम एक खेत से मानव नरकंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कंकाल जगजीवन कैनाल नहर के उत्तरी छोर के पास स्थित खेत में पड़ा मिला, जहां सिर और धड़ अलग-अलग अवस्था में पाए गए। शव के कुछ हिस्से जानवरों द्वारा नोचे जाने के भी संकेत मिले हैं।   नरकंकाल मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए।   शव जलाने के मिले अहम सबूत   सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया। इसके बाद फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। जांच के दौरान घटनास्थल के पास शव जलाए जाने के स्पष्ट संकेत मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है...
जीआई टैग मिलते ही ‘मर्चा चूड़ा’ ने मचाया गर्दा मकर संक्रांति पर रिकॉर्ड मांग, दिल्ली–मुंबई तक फैली पश्चिम चंपारण के स्वाद की धूम
Bihar, State

जीआई टैग मिलते ही ‘मर्चा चूड़ा’ ने मचाया गर्दा मकर संक्रांति पर रिकॉर्ड मांग, दिल्ली–मुंबई तक फैली पश्चिम चंपारण के स्वाद की धूम

      पटना। बिहार के पश्चिम चंपारण की पहचान बन चुका मर्चा चूड़ा अब सिर्फ स्थानीय स्वाद नहीं रहा। जीआई टैग मिलने के बाद इस पारंपरिक चूड़े ने देशभर में अपनी खुशबू और स्वाद का डंका बजा दिया है। मकर संक्रांति के मौके पर इसकी मांग ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है और दिल्ली, मुंबई, गुजरात से लेकर हैदराबाद तक लोग इसे खास तौर पर मंगवा रहे हैं।   जीआई टैग ने बदली मर्चा चूड़ा की किस्मत   नवंबर 2023 में मर्चा चावल को भौगोलिक संकेतक (GI Tag) मिलने के बाद से इसकी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हुई है। पश्चिम चंपारण के रामनगर, गौनाहा, मैनाटांड, चनपटिया, नरकटियागंज और लौरिया क्षेत्रों में उगने वाला यह सुगंधित धान अब वैश्विक बाजार में भी चर्चा का विषय बन गया है। मकर संक्रांति के दौरान दही-गुड़ के साथ मर्चा चूड़ा लोगों की पहली पसंद बन चुका है।   मकर संक्रांति में ‘जो मांगो,...