बिहार की राजनीति में अकेली महिला का दबदबा: लवली आनंद ने राजपूत समाज में बनाया नया महल
बिहार की राजनीति में राजपूत समाज का हमेशा से विशेष स्थान रहा है। परंपरागत रूप से इस समाज के बड़े नेता जैसे राजीव प्रताप रूडी, राधा मोहन सिंह, उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह और जगदानंद सिंह दशकों तक इसे संभालते आए हैं। लेकिन वर्तमान में शिवहर की सांसद लवली आनंद की सक्रियता और लोकप्रियता इन दिग्गजों पर भारी पड़ती दिख रही है।
लवली आनंद ने न केवल अपने निर्वाचन क्षेत्र में बल्कि पूरे राज्य में राजपूत वोट बैंक पर मजबूती से पकड़ बनाई है। उनके बेटे चेतन आनंद के नबीनगर से विधायक बनने और जेडीयू में आनंद मोहन परिवार की सियासी पकड़ ने उन्हें राजपूत राजनीति का प्रमुख चेहरा बना दिया है।
राजपूत समाज में बढ़ती सक्रियता और पहचान
बिहार सरकार की 2023 की जाति आधारित गणना के मुताबिक, राज्य में ब्राह्मणों के बाद राजपूत समाज की आबादी सबसे ज्यादा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में 12 सवर्ण ...










