शिवहर के IPS शैलेश कुमार सिन्हा का तबादला, डिजिटल पहल के लिए हमेशा रहेंगे याद
बिहार के शिवहर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शैलेश कुमार सिन्हा का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब बेगूसराय प्रक्षेत्र का डीआईजी नियुक्त किया गया है। शिवहर में उनका स्थान अब शुभांक मिश्रा ने संभाला है। शैलेश कुमार सिन्हा को 15 सितंबर 2024 को शिवहर का जिम्मा मिला था। वह वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जबकि शुभांक मिश्रा 2019 बैच के हैं।
डिजिटल नवाचार के लिए याद किए जाएंगे
शिवहर के लोग एसएसपी शैलेश कुमार सिन्हा को उनके तकनीकी नवाचारों और डिजिटल पहल के लिए हमेशा याद रखेंगे। उनका सबसे बड़ा योगदान था शिवहर पुलिस का सिटीजन सेंट्रिक वेब पोर्टल और एंड्रॉइड ऐप का लॉन्च। यह पहल जिले के नागरिकों और पुलिस विभाग के बीच एक पुल का काम कर रही है।
पोर्टल और ऐप से मिलने वाली सेवाएं
इस वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से जिले के लोग निम्न सुविधाओं क...










