Saturday, July 25

Bihar

JDU का ‘ऑपरेशन क्लीन’: पूर्व विधायक अशोक सिंह सहित 12 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित
Bihar, State

JDU का ‘ऑपरेशन क्लीन’: पूर्व विधायक अशोक सिंह सहित 12 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

    पटना (सुधेंद्र प्रताप सिंह) – बिहार में पिछले साल हुई विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी और एनडीए के खिलाफ गतिविधियों में शामिल पाए गए 12 बड़े नेताओं को जेडीयू ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस कार्रवाई के तहत पूर्व विधायक अशोक सिंह सहित औरंगाबाद, सीवान, सहरसा, दरभंगा और जहानाबाद के वरिष्ठ नेता शामिल हैं।   बिहार जेडीयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाह ने शुक्रवार को बताया कि “जेडीयू और एनडीए के खिलाफ काम करने वाले सभी नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया है। निष्कासन पत्र पर मेरे हस्ताक्षर हैं।”   पार्टी सूत्रों के अनुसार, अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय समिति गठित की गई थी। समिति ने आंतरिक जांच कर अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर नीतीश कुमार की अध्यक्षता में अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई औ...
सीतामढ़ी में मुर्गा बिका 8,600 रुपये में, नीलामी देख लोग हैंरान
Bihar, State

सीतामढ़ी में मुर्गा बिका 8,600 रुपये में, नीलामी देख लोग हैंरान

  सीतामढ़ी (आशुतोष कुमार/अमरेंद्र कुमार) – बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक मुर्गे की नीलामी ने लोगों को चौंका दिया। जिले के सुरसंड नगर पंचायत निवासी शेख अब्दुस सलाम की मन्नत पूरी होने के बाद, उन्होंने एक मुर्गा चढ़ाने का निर्णय लिया। इस क्रम में मस्जिद कमेटी द्वारा आयोजित नीलामी में यह मुर्गा 8,600 रुपये में नीलाम हुआ।   सूत्रों के अनुसार, सुरसंड के आला हज़रत जामे मस्जिद में हर शुक्रवार को नमाज के बाद विभिन्न वस्तुओं की नीलामी की परंपरा रही है। इस बार, मुर्गे की नीलामी में कई लोग रुचि रखते थे। अंततः दो खरीदार – शेख अब्दुल कलाम और अब्दुल गफ्फार अंसारी – ने नीलामी में हिस्सा लिया। लगातार बोली लगाने के बाद शेख अब्दुल कलाम ने 8,600 रुपये की अंतिम बोली लगाकर मुर्गा अपने नाम किया।   स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की नीलामी न केवल धार्मिक कार्यों में योगदान का माध्यम है, बल्...
बिहार: DM कार्यालय में हंगामा, SP की कुर्सी पर बैठकर बनाया रील, 8 पुलिसकर्मी निलंबित, 14 गिरफ्तार
Bihar, State

बिहार: DM कार्यालय में हंगामा, SP की कुर्सी पर बैठकर बनाया रील, 8 पुलिसकर्मी निलंबित, 14 गिरफ्तार

  खगड़िया (आशुतोष कुमार पांडेय) – बिहार के खगड़िया जिले में हाल ही में हुई एक भयावह घटना ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। जिले में चार साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले के बाद गुस्साए लोगों ने अचानक जिलाधिकारी (DM) कार्यालय में घुसकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ लोग पुलिस कप्तान (SP) के कार्यालय में भी प्रवेश कर गए और वहां SP की कुर्सी पर बैठकर वीडियो रील बनाने लगे।   घटना के बाद जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए आठ पुलिसकर्मियों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया। इसके अलावा 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर कानून को अपने हाथ में लेने और हंगामा करने का आरोप है। साथ ही, तीन थाना प्रभारी से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।   एसपी राकेश कुमार ने बताया कि ये पूरी घटना बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के बाद लोगों के आक्रोश का परिणाम थी। ...
बीजेपी नेता के भाई की संदिग्ध मौत, हाजीपुर में घर के भीतर मिला खून से लथपथ शव
Bihar, State

बीजेपी नेता के भाई की संदिग्ध मौत, हाजीपुर में घर के भीतर मिला खून से लथपथ शव

  हाजीपुर (रवि सिन्हा) – बिहार के हाजीपुर में एक BJP नेता के परिवार पर दुख की घड़ी छा गई है। शहर के नवीन सिनेमा रोड स्थित आवास में भाजपा नेता के भाई राजीव कुमार का शव खून से लथपथ हालत में मिला। राजीव पेशे से दवा व्यवसायी थे। मृतक का गला बुरी तरह रेता हुआ पाया गया।   घटना की सूचना सुबह करीब 10 बजे नगर थाना पुलिस को मिली। परिवार ने दावा किया है कि राजीव ने आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर गहन जांच शुरू कर दी है। सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि जिस तरह से गला रेता गया है, वह असामान्य है, इसलिए सभी संभावनाओं पर जांच की जा रही है।   परिजनों से पूछताछ में यह पता चला है कि राजीव लंबे समय से मानसिक तनाव (डिप्रेशन) से जूझ रहे थे और उनका इलाज पटना के IGIMS में चल रहा था। परिवार ने बताया कि वे अक्सर खुद को नुकसान ...
तेज प्रताप यादव का चूड़ा दही भोज और उनका नया ठिकाना
Bihar, State

तेज प्रताप यादव का चूड़ा दही भोज और उनका नया ठिकाना

  बिहार की राजनीति में चूड़ा दही भोज का विशेष महत्व है, जो किसी भी शुभ काम की शुरुआत के तौर पर आयोजित किया जाता है। लालू प्रसाद यादव, तेज प्रताप यादव के पिता, मकर संक्रांति के अवसर पर हमेशा चूड़ा दही भोज देते आए हैं, और अब उनके बेटे तेज प्रताप यादव भी अपनी नई पार्टी 'जनशक्ति जनता दल' के पहले चूड़ा दही भोज का आयोजन करने जा रहे हैं। यह भोज 14 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे पटना स्थित 26 एम स्ट्रैंड रोड पर आयोजित होगा।   तेज प्रताप यादव का यह भोज विशेष रूप से इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उनकी राजनीति के एक नए मोड़ की शुरुआत को प्रतीकित करता है। हालांकि, इस भोज का आयोजन उनके पुराने सरकारी आवास पर हो रहा है, जो अब उनके पास नहीं रहेगा। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में हसनपुर सीट से विधायक चुने जाने के बाद उन्हें यह सरकारी आवास 26 एम स्ट्रैंड रोड आवंटित हुआ था। लेकिन 2025 में महुआ सीट स...
सात महीने बाद पिघली रिश्तों की बर्फ, पिता लालू यादव से मिले तेज प्रताप  दही-चूड़ा भोज का दिया न्योता, बोले— आगे भी लड़ेंगे कानूनी लड़ाई
Bihar, Politics, State

सात महीने बाद पिघली रिश्तों की बर्फ, पिता लालू यादव से मिले तेज प्रताप दही-चूड़ा भोज का दिया न्योता, बोले— आगे भी लड़ेंगे कानूनी लड़ाई

      पटना/नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से निष्कासन के बाद पहली बार तेज प्रताप यादव ने सात महीने के लंबे अंतराल के बाद अपने पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। यह मुलाकात दिल्ली में बहन मीसा भारती के आवास पर हुई, जहां लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई के सिलसिले में लालू परिवार मौजूद था। इस दौरान तेज प्रताप यादव ने पिता से आशीर्वाद लिया और मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा भोज का निमंत्रण भी दिया।   मुलाकात से पहले मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने कहा कि वे कानूनी लड़ाई आगे भी मजबूती से लड़ेंगे। पिता से मुलाकात के बाद बाहर निकले तेज प्रताप यादव के चेहरे पर संतोष और मुस्कान साफ झलक रही थी। उन्होंने कहा, “पिताजी से आशीर्वाद ले लिया है। दही-चूड़ा का निमंत्रण दे दिया है, वे जरूर आएंगे।”   अनुष्का यादव प्रकरण के बाद पहली मुलाकात   गौरतल...
बिहार के ‘कलयुग के दधीचि’: पेंशन से गरीब बच्चों की शिक्षा पर खर्च करते हैं पैसे
Bihar, State

बिहार के ‘कलयुग के दधीचि’: पेंशन से गरीब बच्चों की शिक्षा पर खर्च करते हैं पैसे

  बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक रिटायर शिक्षक हैं, जिनका जीवन समाज की सेवा और बच्चों की शिक्षा के प्रति समर्पित है। उनका नाम है डॉ. नवल किशोर प्रसाद यादव, जिन्हें लोग "कलयुग के महर्षि दधीचि" के रूप में जानते हैं। डॉ. नवल अपनी पेंशन की पूरी राशि गरीब बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करते हैं।   महर्षि दधीचि की याद दिलाते डॉ. नवल महर्षि दधीचि का नाम भारतीय पुराणों में उनकी दानवीरता और निस्वार्थ सेवा के लिए प्रसिद्ध है। महर्षि दधीचि ने मानव कल्याण के लिए अपनी अस्थियों का दान किया था, जिनसे इंद्र ने वज्र तैयार कर वृत्रासुर का वध किया। सीतामढ़ी में डॉ. नवल का काम कुछ वैसा ही है—वे अपनी पेंशन के पैसे गरीब बच्चों की शिक्षा पर खर्च कर समाज को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।   शिक्षा के प्रति समर्पण डॉ. नवल का मानना है कि शिक्षा केवल रोजगार का साधन नहीं है, बल्कि यह समाज को दिशा देने का ...
दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड में देरी, काम अगले साल मार्च तक पूरा होने की संभावना
Bihar, State

दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड में देरी, काम अगले साल मार्च तक पूरा होने की संभावना

  पटना: बिहार में दानापुर से बिहटा तक बनने वाले एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट का काम समय पर पूरा नहीं हो सका है। इस रोड का निर्माण इसी साल सितंबर तक पूरा होने की योजना थी, लेकिन अब इसे अगले साल मार्च 2027 तक पूरा किए जाने की संभावना है।   काम में देरी के कारण: बिहटा प्रखंड के महादेव फुलाड़ी और पतसा मौजा के पास सड़क निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। महादेव फुलाड़ी में रैयती जमीन पर पुराने स्ट्रक्चर बने हुए हैं, जिन्हें हटाने में बाधा आ रही है। इसके अलावा रोड क्लोजर की उचित व्यवस्था न होने के कारण भी निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है।   मुआवजे में देरी: जमीनी विवाद और मुआवजे में देरी से भी काम रुका हुआ है। महादेव फुलाड़ी मौजे में सिर्फ सात रैयतों को मुआवजा मिला है, जबकि पतसा मौजे में केवल दो रैयतों को ही मुआवजा दिया गया है। कुछ रैयतों ने मुआवजा बढ़ाने की म...
लालू परिवार ने किया ‘क्रिमिनल सिंडिकेट’ जैसा घोटाला, कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Bihar, State

लालू परिवार ने किया ‘क्रिमिनल सिंडिकेट’ जैसा घोटाला, कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

  पटना/नई दिल्ली: बिहार के चर्चित नौकरी के बदले जमीन घोटाले (Land For Job Case) में नई दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव समेत 41 आरोपियों पर आरोप तय करते हुए कहा कि इस दौरान लालू परिवार ने एक आपराधिक सिंडिकेट की तरह काम किया। अदालत ने यह भी कहा कि आरोपियों के बीच व्यापक आपराधिक साजिश के स्पष्ट संकेत हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला साबित होता है। अब इस मामले में ट्रायल की राह साफ हो चुकी है।   कोर्ट की टिप्पणी के मायने: कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह कोई साधारण भ्रष्टाचार का मामला नहीं है। नौकरी के बदले जमीन दिलाने की साजिश इस तरह से संगठित थी कि इसे क्राइम सिंडिकेट के तौर पर देखा जा सकता है। इसका मतलब है कि आरोपियों ने लंबे समय तक योजना बनाई और अपने फायदे के लिए काम किया।   क्राइम सिंडिकेट क्या होता...
16 जनवरी से नीतीश कुमार की ‘धन्यवाद यात्रा’, बेटे निशांत की राजनीतिक ब्रांडिंग भी शामिल
Bihar, State

16 जनवरी से नीतीश कुमार की ‘धन्यवाद यात्रा’, बेटे निशांत की राजनीतिक ब्रांडिंग भी शामिल

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मकर संक्रांति और खरमास के बाद राज्य में ‘धन्यवाद यात्रा’ पर निकलने वाले हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य एनडीए गठबंधन को मिली भारी जीत के लिए जनता का आभार व्यक्त करना है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे कई उद्देश्यों वाला कदम माना जा रहा है।   यात्रा का शुभ आरंभ नीतीश कुमार यात्रा की शुरुआत खरमास खत्म होने के बाद करेंगे। परंपरा के अनुसार मकर संक्रांति के दिन दही-चूड़ा खाने के बाद शुभ काम की शुरुआत होती है। अधिकारियों को पहले से ही यात्रा का मार्ग तय करने और रूट चार्ट बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं।   यात्रा में शामिल होंगे निशांत कुमार राजनीतिक चर्चाओं के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस यात्रा में अपने पुत्र निशांत कुमार को भी साथ ले जाएंगे। यात्रा के दौरान निशांत कुमार बिहार की राजनीतिक पृष्ठभूमि, जिला स्तर के जदयू संगठन ...