जहां चुनाव, वहां तेज प्रताप! JJD का मास्टर प्लान तैयार, बिहार के बाहर अब बंगाल, यूपी और दिल्ली में करेंगे ताल
पटना: लालू प्रसाद यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव अब बिहार की राजनीति से निकलकर देशव्यापी राजनीति में कदम रखने को तैयार हैं। उन्होंने घोषणा की है कि उनकी पार्टी अब केवल बिहार तक सीमित नहीं रहेगी। आगामी विधानसभा चुनावों के साथ-साथ दिल्ली नगर निगम चुनावों में भी JJD अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।
तेज प्रताप यादव ने कहा कि पार्टी अब उन सभी राज्यों में चुनाव लड़ेगी, जहां आगामी समय में मतदान होने हैं। उनका मानना है कि बिहार की सीमाओं को पार कर पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में चुनावी मैदान में उतरना पार्टी के राष्ट्रीय विस्तार के लिए जरूरी है।
बंगाल और यूपी में चुनावी तैयारी
तेज प्रताप ने साफ किया कि JJD आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव और 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। उनका कहन...










