मुजफ्फरपुर-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर: सफर होगा तेज और आरामदायक, 5-6 घंटे की बचत की उम्मीद
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर से नई दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस इस रूट पर चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। इसकी शुरुआत से न केवल सफर आरामदायक होगा, बल्कि दिल्ली पहुंचने में 5-6 घंटे की बचत भी होगी।
क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) की हालिया बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी के प्रतिनिधि हरिराम मिश्रा ने बताया कि मुजफ्फरपुर से नई दिल्ली के लिए वंदे भारत स्लीपर की मांग काफी समय से उठ रही थी। इस उच्च स्तरीय बैठक में 6 सांसदों और एक विधायक समेत 38 सदस्यों ने हिस्सा लिया, जहाँ यात्रियों की सुविधा और नई ट्रेनों के परिचालन पर विस्तार से चर्चा की गई।
वर्तमान में मुजफ्फरपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें लगभग 18 से 20 घंटे लेती हैं।...










