Saturday, July 25

Bihar

पटना में दहला देने वाली वारदात पार्षद के बेटे ने 17 साल की छात्रा को बीच सड़क पर जिंदा जलाया
Bihar, State

पटना में दहला देने वाली वारदात पार्षद के बेटे ने 17 साल की छात्रा को बीच सड़क पर जिंदा जलाया

पटना/गोपालपुर: पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में 17 साल की छात्रा के साथ सनक की हद पार करने वाली वारदात सामने आई है। एक पार्षद के बेटे आदित्य कुमार ने किशोरी को बीच सड़क पर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी छात्रा 6 दिनों तक अस्पताल में मौत से लड़ती रही, लेकिन अंततः दम तोड़ दिया। घटना 17 जनवरी की शाम की है, जब छात्रा अपने पिता की मजदूरी के पैसे लेकर लौट रही थी। आरोपी ने उसे रोककर बात करने की जिद की, जिसे छात्रा ने ठुकरा दिया। गुस्से में आरोपी ने पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। छात्रा लगभग 100 फीट तक आग में दौड़ती रही और सड़क पर गिरकर तड़पती रही। परिजनों ने बताया कि आदित्य लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहा था और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी भी देता था। उसने पहले भी छात्रा को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अध...
पटना में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत  डॉक्टर पहले कर रहे थे ‘वायरल मेनेंजाइटिस’ का इलाज, अब ड्रग ओवरडोज का आरोप
Bihar, State

पटना में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत डॉक्टर पहले कर रहे थे ‘वायरल मेनेंजाइटिस’ का इलाज, अब ड्रग ओवरडोज का आरोप

पटना: शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली NEET छात्रा की मौत ने प्रशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 6 जनवरी को बेहोशी की हालत में मिली छात्रा का इलाज तीन निजी अस्पतालों में किया गया, लेकिन 11 जनवरी को उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने शुरुआत में उसकी बीमारी ‘वायरल मेनेंजाइटिस’ और ब्रेन क्लॉटिंग बताई, लेकिन मौत के बाद इसे ‘ड्रग ओवरडोज’ बताकर जिम्मेदारी टाल दी गई। इस विरोधाभास ने हत्या की आशंका को जन्म दिया है। विशेष जांच टीम (SIT) अब मामले की गहन तहकीकात कर रही है। जांच में मेडिकल विशेषज्ञों की भूमिका, हॉस्टल प्रबंधन की मिलीभगत और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। परिजनों का कहना है कि जांच केवल 27 दिसंबर से शुरू करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि 5 दिसंबर से संबंधित फुटेज भी देखने की जरूरत है। एसआईटी ने छात्रा को जहानाबाद ले जाने वाले व...
बिहार में ‘राक्षसराज’: सुधाकर सिंह का नीतीश सरकार पर तीखा हमला, कहा– अपराधियों के साथ घूमते हैं सीएम
Bihar, State

बिहार में ‘राक्षसराज’: सुधाकर सिंह का नीतीश सरकार पर तीखा हमला, कहा– अपराधियों के साथ घूमते हैं सीएम

बक्सर/पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार की बिगड़ती कानून-व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश की वर्तमान स्थिति की तुलना ‘राक्षसराज’ से की और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपराधियों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया। सुधाकर सिंह ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह से इस मामले में लीपापोती की गई, उसी का परिणाम है कि आज बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वाले माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। सांसद ने आरोप लगाया कि इस कांड के मुख्य आरोपी के घर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जन्मदिन की पार्टियों में जाते थे। उन्होंने कहा, “जब राज्य का मुखिया ही अपराधियों के साथ उठे-बैठे, तो प्रदेश की स्थिति बदहाल होना तय है।” राजद सांसद ने नीट छात्रा की संदिग्ध मौत पर गहरी चिंता जताई और बिहार में छात्राओं के स...
नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा: सात निश्चय 3 से वैशाली बनेगा टॉप, सीएम ने दी बड़ी घोषणाएं
Bihar, State

नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा: सात निश्चय 3 से वैशाली बनेगा टॉप, सीएम ने दी बड़ी घोषणाएं

हाजीपुर/वैशाली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तहत वैशाली जिले के दौरे पर हैं। यात्रा के पहले चरण का शनिवार को अंतिम दिन है, और इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और समीक्षा की। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 'सात निश्चय 3' के तहत वैशाली में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग के क्षेत्र में व्यापक कार्य हो रहे हैं। रोजगार के लिए 4 लाख 83 हजार महिलाओं को 10 हजार रुपये की मदद दी जा चुकी है, और आगे उन्हें 2 लाख रुपये और सहायता मिलेगी। जिले में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जाएगी, सभी 290 पंचायतों में सुधा दूध बिक्री केंद्र खोले जाएंगे, 16 प्रखंडों में आदर्श विद्यालय और डिग्री कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। साथ ही 16 सामुदायिक केंद्रों को विशिष्ट अस्पताल और वैशाली सदर अस्पताल को अति विशिष्ट अस्पताल बनाया जाएगा। सीएम ने विकास परियोजनाओं का भ...
मोदी से योगी तक ने दी जन्मदिन की बधाई! जानिए कौन हैं बिहार के ‘पावर हाउस’ ललन सिंह
Bihar, Politics, State

मोदी से योगी तक ने दी जन्मदिन की बधाई! जानिए कौन हैं बिहार के ‘पावर हाउस’ ललन सिंह

पटना: बिहार की राजनीति के पर्दे के पीछे के ‘चाणक्य’ और कुशल रणनीतिकार राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। मुंगेर से जेडीयू सांसद और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। 1974 के जेपी आंदोलन में सक्रिय रहकर राजनीति में अपनी पहचान बनाने वाले ललन सिंह को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सबसे भरोसेमंद ‘संकटमोचक’ माना जाता है। बिहार की सत्ता समीकरणों को तय करने में उनका राजनीतिक अनुभव और रणनीतिक कुशलता अहम रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में लिखा कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह हमारे पंचायती राज तंत्र को मजबूत करने और पशुपालन, मत्स्य पालन व दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें उ...
National Girl Child Day: आटा मिल मालिक की सात बेटियों ने बदल दी सोच, ‘खाकी’ में बढ़ाया नाम
Bihar, State

National Girl Child Day: आटा मिल मालिक की सात बेटियों ने बदल दी सोच, ‘खाकी’ में बढ़ाया नाम

छपरा (सारण): आज 24 जनवरी को देश राष्ट्रीय बालिका दिवस मना रहा है। इस अवसर पर हम बिहार के सारण जिले के एक पिता की प्रेरक कहानी बता रहे हैं। एकमा निवासी कमल सिंह की सात बेटियों ने समाज की रूढ़िवादी सोच को चुनौती दी और अपने पिता का नाम रोशन किया। लोग उन्हें प्यार से ‘सेवन सिंह सिस्टर’ के नाम से जानते हैं। कमल सिंह एक साधारण आटा मिल संचालक हैं। आर्थिक सीमाओं और सामाजिक दबावों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक बेटियों की पढ़ाई और फिजिकल ट्रेनिंग की निगरानी कर उनके उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित किया। आज उनकी सातों बेटियां ‘खाकी’ की शान बढ़ा रही हैं। सबसे बड़ी बेटी रानी कुमारी बिहार पुलिस में, रेनू कुमारी सशस्त्र सीमा बल (SSB) में, सोनी कुमारी CRPF में, प्रीति कुमारी बिहार पुलिस क्राइम ब्रांच में, पिंकी कुमारी एक्साइज प...
बिहार: बगहा में लापता जोड़े का 5 महीने बाद पेड़ पर मिला कंकाल, मर्डर मिस्ट्री में बढ़ी सनसनी
Bihar, State

बिहार: बगहा में लापता जोड़े का 5 महीने बाद पेड़ पर मिला कंकाल, मर्डर मिस्ट्री में बढ़ी सनसनी

बगहा (पश्चिम चंपारण): जिले के रामपुर मुसहरी टोला क्षेत्र में पिछले साल सितंबर से लापता 20 वर्षीय अखिलेश यादव और एक लड़की का 5 महीने बाद पेड़ पर लटका कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। जानकारी के अनुसार, घटना स्थल से कपड़े, चप्पल, मोबाइल फोन और प्लास्टिक की थैली में रखा सुसाइड नोट बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों और मिले साक्ष्यों के आधार पर कंकाल की पहचान अखिलेश यादव और उसी क्षेत्र की लड़की के रूप में की गई है। अखिलेश इंटर पास था और घर के कामों में मदद करता था, जबकि लड़की पिछले साल पांचवीं कक्षा की छात्रा थी। लड़के और लड़की के परिजन लगभग पांच महीने तक उनके लापता होने के बाद किसी सुराग तक नहीं पहुँच सके। लड़की के पिता ने 16 सितंबर को लौकरिया थाना में शादी की नीयत से अपहरण का आरोप लगाते हुए सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जबकि अखिलेश की मां ने न्याया...
Live: नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, पहले चरण के अंतिम दिन वैशाली में तोहफों की बरसात
Bihar, State

Live: नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, पहले चरण के अंतिम दिन वैशाली में तोहफों की बरसात

हाजीपुर/वैशाली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के पहले चरण के अंतिम दिन शनिवार को वैशाली जिले में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों को कई विकास तोहफे दिए और विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने महुआ में नवनिर्मित राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और बाबा बटेश्वर नाथ धाम के सौंदर्यीकरण कार्य की समीक्षा की। लगभग तीन घंटे के प्रवास के दौरान सीएम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की और जनसभा के माध्यम से आम जनता से संवाद भी किया। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और महुआ में दो विशेष हेलीपैड बनाए गए थे। समृद्धि यात्रा के दौरान एक स्टॉल पर बच्चियों ने नीतीश कुमार को कराटे की प्रैक्टिस दिखाई, जिस पर सीएम और उपस्थित मंत्री मुस्कुराते हुए उनका हौसला बढ़ाते नजर आए। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी और...
कर्पूरी ठाकुर: सीएम ऑफिस में गरीबों की भीड़, फिर बने जननायक
Bihar, State

कर्पूरी ठाकुर: सीएम ऑफिस में गरीबों की भीड़, फिर बने जननायक

पटना: मुसहर टोली से विधानसभा तक गरीबों की आवाज बने कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को समस्तीपुर जिले के पितौंझिया (अब कर्पूरी ग्राम) में हुआ। कठिन परिस्थितियों और जातिगत भेदभाव को पार कर शिक्षित हुए कर्पूरी जी ने जीवनभर दलितों और पिछड़ों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उनके संघर्ष और निस्वार्थ सेवा को आज भी बिहार में सामाजिक न्याय की नींव माना जाता है। कर्पूरी ठाकुर ने अपने शुरुआती जीवन में जमींदारों की हवेलियों के बाहर खड़े होकर पढ़ाई की और 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा पास की। उच्च शिक्षा सीएम कॉलेज, दरभंगा में हासिल की, लेकिन 1942 के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के कारण कॉलेज की पढ़ाई अधूरी रह गई। महात्मा गांधी और नेताजी सुभाषचंद्र बोस से प्रेरित होकर उन्होंने अहिंसक संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। 1943 में गिरफ्तारी भी हुई, लेकिन 1945 में रिहाई के बाद भी उनका संघर...
वैशाली में ‘समृद्धि यात्रा’: तेज प्रताप का ड्रीम प्रोजेक्ट जल्द होगा पूरा, नीतीश कुमार भी करेंगे निरीक्षण
Bihar, State

वैशाली में ‘समृद्धि यात्रा’: तेज प्रताप का ड्रीम प्रोजेक्ट जल्द होगा पूरा, नीतीश कुमार भी करेंगे निरीक्षण

  वैशाली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शनिवार को वैशाली जिले में अपनी समृद्धि यात्रा के तहत पहुँचे। इस दौरान उनके कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जिनमें पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण शामिल है। तेज प्रताप का ड्रीम प्रोजेक्ट वर्ष 2015 में जब तेज प्रताप यादव राज्य के स्वास्थ्य मंत्री थे, तब उन्होंने महुआ मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए पहल की थी। 2016 में इस कॉलेज को औपचारिक मंजूरी मिली थी। हालांकि, वर्ष 2021 में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महुआ मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास रिमोट के जरिए किया, तब तेज प्रताप उस मौके पर उपस्थित नहीं थे, लेकिन उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से इस प्रोजेक्ट के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया था। आज, पांच साल बाद, छतवारा स्थित नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का अस्पताल लगभग तैयार है। इसके एकेडमिक भवन ...