आईपीएल 2026: आरसीबी को खुशखबरी, चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही गूंजेगी फैंस की गरज
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने जीता था, और इस जीत का जश्न बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मनाया गया था। हालांकि, इस दौरान एक दुखद घटना हुई थी, जब भगदड़ मचने से 11 लोगों की जान चली गई। इसके बाद स्टेडियम की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे थे और आगामी बड़े आयोजनों को लेकर चिंताएं जताई जा रही थीं। इस संदर्भ में कर्नाटका सरकार ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए आरसीबी के होम ग्राउंड को लेकर एक बड़ी घोषणा की है।
चिन्नास्वामी स्टेडियम से मैच शिफ्ट नहीं होंगे: डी.के. शिवकुमारकर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने आरसीबी के फैंस को बड़ी राहत देते हुए कहा है कि एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम से आईपीएल मैचों को कहीं और शिफ्ट नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, "यह बेंगलुरु और कर्नाटक के सम्मान का सवाल है। हम सुनिश्चित करेंगे कि आईपीएल मैच यहीं हों। हम यह पक्का करेंगे कि भ...










