हार्दिक पंड्या भड़के: गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की प्राइवेसी भंग होने पर पैपराजी को लगाई कड़ी फटकार
नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं, लेकिन कटक पहुंचते ही वह एक अन्य वजह से सुर्खियों में आ गए। पंड्या ने सोशल मीडिया पर एक कड़े शब्दों वाला संदेश पोस्ट कर उन पैपराजी और कैमरामैन को चेतावनी दी है, जो उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की प्राइवेसी को नजरअंदाज करते हुए गलत एंगल से फोटो और वीडियो बना रहे थे।
गलत एंगल से शूट किया गया था वीडियो
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरा मामला मुंबई के बांद्रा स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर का है। माहिका शर्मा जब वहां से बाहर निकल रही थीं, तब कुछ कैमरामैन ने ऐसा एंगल तलाशते हुए वीडियो बनाया, जिसे पंड्या ने ‘अभद्र’ बताया। पंड्या का कहना है कि इस तरह का गलत एंगल न सिर्फ एक महिला की प्राइवेसी का उल्लंघन है बल्कि यह अमानवीय भी है।
पंड्या की कड़ी टिप्पणी – “हर एंगल जरूरी नहीं होता”...










