विराट से किया वादा हुआ सच: ऑस्ट्रेलिया की ओर से U-19 वर्ल्ड कप खेलेगा आर्यन शर्मा
नई दिल्ली। सपने अगर सच्ची लगन और मेहनत के साथ देखे जाएं, तो वे जरूर पूरे होते हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण हैं आर्यन शर्मा, जिन्होंने महज 11 साल की उम्र में विराट कोहली से किया अपना वादा अब सच कर दिखाया है। साल 2018 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में हाथ में प्लेकार्ड लेकर बैठे आर्यन ने लिखा था— “विराट, आप मेरी प्रेरणा हैं। मुझे 2025 में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए देखना।”सात साल बाद वही आर्यन शर्मा अब आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम में चुने जा चुके हैं।
2018 की याद, जो बन गई भविष्य की नींव
आर्यन के पिता रमन शर्मा के लिए साल 2018 का क्रिसमस आज भी खास है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बॉक्सिंग-डे टेस्ट के दौरान एमसीजी में बैठे उनके बेटे का वह प्लेकार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसी मैच में विराट कोहली ने 82 रन की शानदार पारी खेली थी और भारत...










