‘गंभीर देख रहा है ना, रोहित का जलवा’ – जयपुर में दर्शकों ने टीम इंडिया के हेड कोच को भेजा संदेश
जयपुर: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई और सिक्किम के बीच खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा ने 62 गेंदों में शानदार शतक ठोककर अपने जलवे का जश्न मनाया। सवाई मानसिंह स्टेडियम में रोहित के बल्लेबाजी के कारण दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। करीब 3,000 दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम में 10,000 से ज्यादा दर्शक रोहित की बैटिंग का मजा लेने पहुंचे।
स्टेडियम में जोश और रोहित-गंभीर का ड्रामा
रोहित के हर शॉट पर दर्शक उछलते नजर आए। जैसे ही रोहित मैदान में थे, स्टैंड्स में ‘रोहित-रोहित’ के नारे गूंजने लगे। इसी दौरान दर्शकों ने अचानक सुर बदलते हुए टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर नारे लगाने शुरू किए। एक स्टैंड के दर्शक चीख-चीखकर कहने लगे, “गंभीर देख रहा है ना, रोहित का जलवा?”
रोहित-गंभीर का पुराना तनाव
दरअसल, रोहित शर्मा के कप्तान रहते ही गौतम गंभीर हेड कोच बन...










