अस्पताल से लौटे यशस्वी जायसवाल की पारी रही फीकी, टीम इंडिया सलेक्शन पर बढ़ा सवाल
जयपुर: मुंबई के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में गोवा के खिलाफ केवल 46 रन बनाकर अपने फॉर्म पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह पारी 64 गेंदों में आई, जो उनके स्वाभाविक आक्रामक खेल से काफी धीमी थी।
याद दिला दें कि कुछ दिन पहले यशस्वी को गेस्ट्रोएंट्रेटिस (आंतों की समस्या) के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इस वजह से उन्होंने ट्रॉफी के पहले तीन मैच खेल नहीं पाए थे। वहीं, नेट प्रैक्टिस में उन्होंने एक घंटे तक शानदार बल्लेबाजी की थी, जिसमें स्पिन और पेस दोनों पर सहज खेल दिखाई दिया था। इस प्रदर्शन को उनकी टीम इंडिया सलेक्शन की दावेदारी के लिए सकारात्मक संकेत माना गया।
लेकिन गोवा के खिलाफ खेली गई धीमी पारी ने उन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टीम इंडिया में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए चयन प्रक्रिया 2 या 3 जनवरी को होने वाली है, और यशस्वी...









