डेविड मिलर ने रियान रिकेल्टन को पहले पकड़ा, फिर जमीन पर गिरा दिया, लाइव मैच में यह क्या हुआ?
साउथ अफ्रीका की टी20 लीग (एसए20) के एक रोमांचक मुकाबले में पार्ल रॉयल्स और एमआई केप टाउन के बीच एक दिलचस्प घटना घटी। यह मैच पार्ल के बॉलैंड पार्क में खेला गया, जिसमें पार्ल रॉयल्स ने महज एक रन से जीत दर्ज की। हालांकि, इस मैच के अलावा डेविड मिलर और रियान रिकेल्टन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें मिलर ने रिकेल्टन को मजाकिया अंदाज में गिरा दिया।
क्या हुआ था मिलर और रिकेल्टन के बीच?
मैच के दौरान एमआई केप टाउन की पारी के तीसरे ओवर में रियान रिकेल्टन स्ट्राइक पर थे। उन्होंने 30 यार्ड सर्कल में सॉफ्ट हैंड से एक शॉट खेला और एक रन चुराया। गेंद डेविड मिलर के पास गई, जिन्होंने बिना देरी किए गेंद को नॉन-स्ट्राइकर एंड पर थ्रो कर दिया, जहां रिकेल्टन दौड़ते हुए आ रहे थे। इस दौरान, गेंद के प्रभाव से उनका बैट छूट गया, लेकिन वे क्रीज तक आराम से पह...










