Explained: 5 पॉइंट्स में जानें क्या होगा, यदि ICC ने बदला बांग्लादेश के लिए T20 वर्ल्ड कप शेड्यूल
बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) से हटाए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारत में अपनी टीम की सुरक्षा का मुद्दा ICC के सामने उठाया है। इसके साथ ही BCB ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ICC ने बांग्लादेश की मांग पर नया शेड्यूल तैयार करना शुरू कर दिया है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
हम आपको 5 पॉइंट्स में समझा रहे हैं कि इस पूरे विवाद का असर क्या हो सकता है:
पूरा विवाद स्टेप-बाय-स्टेप
मुस्तफिजुर रहमान को KKR ने 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुई हिंसा के बाद KKR पर दबाव पड़ा कि वे रहमान को IPL से रिलीज करें।
बीसीसीआई ने KKR को दूसरा खिलाड़ी चुनने का निर्देश दिया ...










