टी20 वर्ल्ड कप 2026: नेपाल ने रोहित पौडेल को बनाया कप्तान, भारत और उत्तराखंड से खास नाता
नई दिल्ली (7 जनवरी 2026) – नेपाल ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कप्तानी 23 वर्षीय रोहित पौडेल को दी गई है, जबकि उपकप्तान दीपेंद्र सिंह ऐरी होंगे। टीम में आईपीएल फेम स्पिनर संदीप लामिछाने भी शामिल हैं। नेपाल ने इस बार स्पिनरों, ऑलराउंडर्स और बल्लेबाजों का मजबूत मिश्रण रखा है और सुपर-8 स्टेज तक पहुंचने की उम्मीद जताई है।
रोहित पौडेल का भारत से खास कनेक्शन
रोहित पौडेल का भारत से गहरा नाता है। उनके पिता कुमार पौडेल भारतीय सेना के जवान रह चुके हैं। कुमार पौडेल सचिन तेंदुलकर के बड़े फैन हैं और उन्होंने ही रोहित को क्रिकेटर बनाने का सपना देखा। रोहित पश्चिमी नेपाल के पौडेल (पौड़याल) समुदाय से आते हैं, जिनका संबंध उत्तराखंड के पौड़ी जिले से भी माना जाता है।
सचिन तेंदुलकर का 29 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
रोहित पौडेल साल 2019 में चर्चा में आ...










