Monday, July 27

Sports

Sports

IND vs NZ: रोहित शर्मा के निशाने पर शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड, दो छक्कों से रचेंगे नया इतिहास

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका है। 14 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जाने वाले वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में रोहित यदि केवल दो छक्के जड़ देते हैं, तो वह पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज शाहिद अफरीदी का वर्षों पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में रोहित शर्मा अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके और 26 रन बनाकर आउट हो गए, हालांकि इस दौरान उन्होंने दो शानदार छक्के जरूर लगाए। अब दूसरे वनडे में उनकी नजर एक ऐतिहासिक उपलब्धि पर टिकी होगी। दरअसल, शाहिद अफरीदी के नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। अफरीदी ने 1996 से 2015 के बीच कीवी टीम के खिलाफ 38 मैचों की 35 पारियों में कुल ...
सरफराज खान पर कप्तान शुभमन गिल की खास मेहरबानी, घड़ी भेंट कर दिया सम्मान
Sports

सरफराज खान पर कप्तान शुभमन गिल की खास मेहरबानी, घड़ी भेंट कर दिया सम्मान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने अपने सीनियर साथी बल्लेबाज सरफराज खान के प्रति खास स्नेह और सम्मान का परिचय दिया है। गिल ने सरफराज खान को एक विशेष उपहार के रूप में कैसियो कंपनी की जी-शॉक घड़ी भेंट की, जिसकी झलक सरफराज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में साझा की और इसके लिए कप्तान का आभार जताया। इस समय शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे हैं। वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की। इस मैच में कप्तान गिल का बल्ला भी खूब चला। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते हुए 71 गेंदों में 56 रन की अहम पारी खेली, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे। लंबे समय बाद वनडे क्रिकेट में आई इस अर्धशतकीय पारी से गिल का आत्मविश्वास भी बढ़ा ह...
Sports

महिला प्रीमियर लीग में इतिहास: आयुषी सोनी बनीं पहली ‘रिटायर्ड आउट’ खिलाड़ी

नवी मुंबई। महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के छठे मुकाबले में मंगलवार को एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच में पहली बार किसी खिलाड़ी को रिटायर्ड आउट किया गया। यह अनोखा रिकॉर्ड गुजरात जायंट्स की बल्लेबाज आयुषी सोनी के नाम दर्ज हुआ। टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स की ओर से छठे नंबर पर उतरी आयुषी सोनी अपेक्षित तेजी से रन नहीं बना सकीं। उन्होंने 14 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाए, जिससे उनका स्ट्राइक रेट 80 से नीचे रहा। टीम को अंतिम ओवरों में तेज रन गति की जरूरत थी, ऐसे में रणनीतिक फैसले के तहत आयुषी सोनी को वापस बुला लिया गया और उन्हें रिटायर्ड आउट घोषित किया गया। महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी खिलाड़ी को इस तरह आउट क...
इंडिया ओपन की व्यवस्था पर विदेशी खिलाड़ियों की नाराजगी, डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट ने उठाए गंभीर सवाल
Sports

इंडिया ओपन की व्यवस्था पर विदेशी खिलाड़ियों की नाराजगी, डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट ने उठाए गंभीर सवाल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट की व्यवस्थाओं को लेकर विदेशी खिलाड़ियों की नाराजगी खुलकर सामने आई है। डेनमार्क की स्टार खिलाड़ी मिया ब्लिचफेल्ट ने आयोजन स्थल की साफ-सफाई और ठंडे माहौल को लेकर कड़ी आलोचना करते हुए इसे खिलाड़ियों की सेहत के लिए अस्वास्थ्यकर और गैर-पेशेवर बताया है। दूसरे दौर में पहुंची ब्लिचफेल्ट ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि नए आयोजन स्थल पर हालात बेहतर होंगे, लेकिन स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने कहा, “हॉल बहुत गंदा है और यह खिलाड़ियों की सेहत के लिए अच्छा नहीं है। यहां हर कोई दो पैंट, जैकेट, दस्ताने और टोपी पहनकर अभ्यास कर रहा है। सुधार की कोशिशें जरूर हो रही हैं, लेकिन अभी लंबा रास्ता तय करना बाकी है।” गौरतलब है कि भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने अगस्त में होने वाली विश्व बैडमिंटन चैंप...
एम्बाप्पे ने किया जाबी अलोंसो का ‘अपमान’, रियल मैड्रिड ने मैनेजर पद से हटाया
Sports

एम्बाप्पे ने किया जाबी अलोंसो का ‘अपमान’, रियल मैड्रिड ने मैनेजर पद से हटाया

नई दिल्ली: रियल मैड्रिड ने अपने मैनेजर जाबी अलोंसो को महज सात महीने के कार्यकाल के बाद हटा दिया है। स्पेनिश सुपर लीग में बार्सिलोना से मिली हार के बाद यह कदम उठाया गया। जाबी जून 2025 में टीम के मैनेजर बने थे और उनके कार्यकाल में टीम ने कुल 34 मुकाबले खेले, जिनमें 24 में जीत, 4 में ड्रॉ और 6 में हार दर्ज की गई। जाबी की जगह अब अल्वारो अर्बेलोआ को टीम का नया मैनेजर नियुक्त किया गया है। एम्बाप्पे ने किया विरोध हार के तुरंत बाद स्पेनिश सुपर लीग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें जाबी अलोंसो अपने खिलाड़ियों से बार्सिलोना को 'गार्ड ऑफ ऑनर' देने का आग्रह कर रहे थे। लेकिन टीम के स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे ने इसका साफ विरोध किया। एम्बाप्पे ने अपने साथियों से रनर-अप मेडल लेने के बाद सीधे ड्रेसिंग रूम लौटने को कहा, और जाबी अलोंसो को उनके पीछे ही जाना पड़ा। ड्रेसिंग रूम का माहौल तनावप...
ICC भारत में आयोजन पर अड़ा, बांग्लादेश के झूठे आरोपों से पलटा विवाद
Sports

ICC भारत में आयोजन पर अड़ा, बांग्लादेश के झूठे आरोपों से पलटा विवाद

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेश और ICC के बीच चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। बांग्लादेश बार-बार यह दावा कर रहा था कि वह भारत में मैच नहीं खेलेगा, लेकिन ICC ने स्पष्ट कर दिया है कि अब मैच शिफ्ट करना संभव नहीं है। ICC ने बांग्लादेश को भारत में ही वैकल्पिक वेन्यू पर खेलने का प्रस्ताव दिया, लेकिन बांग्लादेश सरकार के स्पोर्ट्स एडवाइजर ने इसे खारिज कर दिया। पांच महत्वपूर्ण बिंदुओं में पूरी स्थिति: भारत में वेन्यू शिफ्ट का प्रस्ताव खारिज ICC के अनुसार, बांग्लादेश को भारत में ही दूसरे वेन्यू पर मैच शिफ्ट करने का विकल्प दिया गया था। हालांकि बांग्लादेश के स्पोर्ट्स एडवाइजर आसिफ नजरूल ने कहा, "यदि आप मैच कोलकाता से हटाकर कहीं और ले जाते हैं तो हमें इससे कोई आपत्ति नहीं। इसे यूएई में आयोजित करवा दीजिए।" मुस्तफिजुर रहमान को लेकर झूठा आरोप आसिफ नजरूल ने ICC पर आरोप लगा...
चोटिल खिलाड़ी को बल्लेबाजी पर भेजना पड़ा भारी? गौतम गंभीर पर फिर उठे सवाल, वाशिंगटन सुंदर को लेकर कैफ की तीखी टिप्पणी
Sports

चोटिल खिलाड़ी को बल्लेबाजी पर भेजना पड़ा भारी? गौतम गंभीर पर फिर उठे सवाल, वाशिंगटन सुंदर को लेकर कैफ की तीखी टिप्पणी

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर एक बार फिर अपने फैसलों को लेकर सवालों के घेरे में आ गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान चोटिल वाशिंगटन सुंदर को बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है। कैफ का मानना है कि यह फैसला अनावश्यक और जोखिम भरा था, जिससे खिलाड़ी की चोट और गंभीर हो सकती थी। चोट के बावजूद उतरे बल्लेबाजी करने पहले वनडे मुकाबले में वाशिंगटन सुंदर को गेंदबाजी के दौरान चोट लग गई थी। उन्होंने शुरुआती पांच ओवर फेंके, जिसमें 27 रन दिए, लेकिन इसके बाद मैदान छोड़कर बाहर चले गए और दोबारा गेंदबाजी के लिए नहीं लौटे। इसके बावजूद, जब भारत लक्ष्य का पीछा कर रहा था, तो सुंदर को नंबर आठ पर बल्लेबाजी के लिए भेज दिया गया। उन्होंने केवल सात गेंदों का सामना किया और भारत ने चार विकेट से मैच जीत लिया। ...
आरसीबी फैंस को बड़ा झटका: IPL 2026 में चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे मुकाबले, दो नए वेन्यू तय
Sports

आरसीबी फैंस को बड़ा झटका: IPL 2026 में चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे मुकाबले, दो नए वेन्यू तय

आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के प्रशंसकों के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आई है। अगले सीजन में आरसीबी की टीम अपने घरेलू मुकाबले बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं खेल पाएगी। सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए यह अहम फैसला लिया गया है। नवी मुंबई और रायपुर बनेंगे आरसीबी के होम वेन्यू सूत्रों के अनुसार, आईपीएल 2026 में आरसीबी अपने घरेलू मैच नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम और रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेलेगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक टीम के पांच मुकाबले नवी मुंबई में जबकि दो मुकाबले रायपुर में आयोजित किए जाएंगे। आरसीबी प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों के बीच हालिया बैठकों के बाद इस व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया है। भगदड़ की घटना के बाद बढ़ी सुरक्षा चिंताएं इस फैसले की जड़ पिछले वर्ष आरसीबी की जीत की परेड के दौरान हुई वह दुखद घटना है, ज...
Video: ‘उधर देख, मेरा डुप्लीकेट बैठा है’ — विराट कोहली के ‘छोटे चीकू’ ने सुनाया पहली मुलाकात का किस्सा
Sports

Video: ‘उधर देख, मेरा डुप्लीकेट बैठा है’ — विराट कोहली के ‘छोटे चीकू’ ने सुनाया पहली मुलाकात का किस्सा

वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले के दौरान जहां विराट कोहली की 93 रन की शानदार पारी ने टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाई, वहीं स्टेडियम में मौजूद एक नन्हा फैन सोशल मीडिया का नया स्टार बन गया। विराट कोहली के बचपन की हूबहू झलक लिए इस बच्चे को फैंस ने प्यार से ‘मिनी विराट’ और ‘छोटा चीकू’ नाम दे दिया है। टीम इंडिया की प्रैक्टिस के दौरान बॉल बॉय के रूप में मौजूद यह बच्चा कैमरों की नजर में तब आया, जब खुद विराट कोहली की उस पर नजर पड़ गई। अपने जैसे दिखने वाले बच्चे को देखकर विराट हैरान रह गए और मुस्कुराते हुए उससे बातचीत की। यही पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। ‘मैंने विराट को आवाज लगाई थी’ अब इस बच्चे का एक इंटरव्यू वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने विराट कोहली से हुई बातचीत का दिलचस्प किस्सा साझा किया। बच्चे ने बताया, “मैंने विराट को उनके नाम से आवाज लगाई। उन्होंने पीछे मु...
राजकोट में टीम इंडिया का रंगीन स्वागत, गरबा की धुन पर झूमे अर्शदीप सिंह—VIDEO हुआ वायरल
Sports

राजकोट में टीम इंडिया का रंगीन स्वागत, गरबा की धुन पर झूमे अर्शदीप सिंह—VIDEO हुआ वायरल

राजकोट पहुंचते ही भारतीय क्रिकेट टीम का जोरदार और पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया, लेकिन इस पूरे कार्यक्रम के सबसे बड़े आकर्षण बने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह। गुजराती संस्कृति की पहचान गरबा की धुन बजते ही अर्शदीप खुद को रोक नहीं पाए और स्थानीय कलाकारों के साथ थिरकते नजर आए। उनका यह मस्तीभरा अंदाज सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले से पहले सोमवार शाम टीम इंडिया राजकोट पहुंची। होटल परिसर में जैसे ही खिलाड़ियों का स्वागत हुआ, वहां गरबा म्यूजिक और लोक कलाकारों की प्रस्तुति ने माहौल को उत्सव में बदल दिया। जहां टीम के अधिकांश खिलाड़ी सीधे होटल के अंदर चले गए, वहीं अर्शदीप सिंह ने कुछ पल रुककर गरबा स्टेप्स करने शुरू कर दिए। एक सरदार को गुजराती गरबा करते देख फैंस खासे उत्साहित हो गए और वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं आने लगीं। मैदान के ...