5 गेंदबाज जिन्होंने फेंकी क्रिकेट की सबसे तेज गेंद… लिस्ट में 4 हैं ऑस्ट्रेलियाई
नई दिल्ली: क्रिकेट में तेज गेंदबाजी का रोमांच हमेशा दर्शकों को मंत्रमुग्ध करता रहा है। कुछ गेंदबाज ऐसे हैं जिन्होंने अपनी रफ्तार और आक्रामकता से इतिहास रचा। अगर टॉप 5 सबसे तेज गेंदबाजों की लिस्ट देखी जाए तो उसमें 4 ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज शामिल हैं।
1. शोएब अख्तर (पाकिस्तान)टॉप पर पाकिस्तान के शोएब अख्तर का नाम है। उन्होंने 2003 के आईसीसी वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। 22 साल बीत जाने के बाद भी यह रिकॉर्ड आज तक नहीं टूटा।
2. शॉन टैट (ऑस्ट्रेलिया)ऑस्ट्रेलिया के शॉन टैट ने 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ 161.1 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी। शोएब अख्तर के रिकॉर्ड को बहुत करीब से चुनौती दी, लेकिन थोड़ी दूरी से पीछे रह गए।
3. ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया)ब्रेट ली ने 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 161.1 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी। टैट की तरह वे भी ...










