नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, बेटे निशांत ने दी बधाई
पटना। बिहार में आज एनडीए की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस मौके पर नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।
बेटे निशांत ने दी बधाई
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा,"नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री बने हैं। मैं जनता और पूरे एनडीए परिवार को बधाई देता हूं। हमने पहले भी वादे पूरे किए हैं और अब भी करेंगे।"
निशांत ने आगे कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व और एनडीए गठबंधन पर भरोसा जताया है। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए अपने विकास के एजेंडे को पूरी ईमानदारी से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मंत्रिमंडल में शामिल हुए अन्य नेता
शपथ ग्रहण समारोह में कुल 25 नेताओं ने मंत्री...










