बीएमसी चुनाव से पहले बदले समीकरण: हिन्दू वोटों की एकता पर फोकस, बीजेपी एनसीपी से बना सकती है दूरी
मुंबई: महाराष्ट्र की सियासत में बीएमसी चुनावों से ठीक पहले बड़ा फेरबदल दिख रहा है। बिहार में मिली ‘महाजीत’ के बाद उत्साहित बीजेपी अब मुंबई में अपने हिंदू वोट बैंक को साधने की रणनीति पर आगे बढ़ती दिख रही है। इसी क्रम में पार्टी ने संकेत दिए हैं कि वह अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी (AP faction) के साथ गठबंधन से किनारा कर सकती है।
मुंबई बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पार्टी मुंबई में नवाब मलिक की अगुवाई में चुनाव नहीं लड़ेगी। शेलार का यह बयान बीएमसी चुनावों से पहले राजनीतिक तापमान बढ़ाने के लिए काफी है।
नवाब मलिक पर आपत्ति, बीजेपी का रुख सख्त
सूत्रों के अनुसार, बीजेपी ने लोकल बॉडी इलेक्शन में एनसीपी को सहयोगी दल के रूप में शामिल न करने का मन बना लिया है। आरोप है कि एनसीपी नेता नवाब मलिक पर अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक विवादित प्रॉपर्टी सौ...










