Wednesday, July 22

Politics

बिहार में HAM के 5 विधायक, फिर भी मंत्री बने MLC संतोष सुमन नीतीश कैबिनेट में बेटे को प्राथमिकता क्यों? जानिए पूरा राजनीतिक गणित
Bihar, Politics, State

बिहार में HAM के 5 विधायक, फिर भी मंत्री बने MLC संतोष सुमन नीतीश कैबिनेट में बेटे को प्राथमिकता क्यों? जानिए पूरा राजनीतिक गणित

पटना: बिहार की नई सरकार के गठन के बाद गुरुवार को गांधी मैदान में मंत्रियों ने शपथ ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10वीं बार पदभार संभाला। बीजेपी, जेडीयू, लोजपा रामविलास, HAM और RLM के कोटे से कई नए चेहरों ने मंत्री पद की शपथ ली। लेकिन इस बार हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के हिस्से में जो निर्णय आया, उसने राजनीतिक गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए। 5 विधायकों वाली पार्टी ने MLC को दिया मौकाHAM को इस विधानसभा चुनाव में 5 सीटों पर जीत मिली। इमामगंज से दीपा मांझी, कुटुंबा से ललन राम, बाराचट्टी से ज्योति देवी, अतरी से रोमित कुमार और सिकंदरा से प्रफुल्ल कुमार मांझी विजयी रहे। इसके बावजूद मंत्री पद की शपथ दिलवाई गई विधान परिषद सदस्य (MLC) संतोष सुमन को। संतोष सुमन—लॉटरी फिर उन्हीं की लगीसंतोष सुमन पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। इस बार न उन्होंने चुनाव लड़ा और न विधायक बने, लेकिन HAM स...
कुत्ते के काटने से मौत पर 5 लाख रुपये मुआवजा देगी कर्नाटक सरकार, घायल होने पर भी मदद राशि—जारी हुआ नया आदेश
Karnataka, Politics, State

कुत्ते के काटने से मौत पर 5 लाख रुपये मुआवजा देगी कर्नाटक सरकार, घायल होने पर भी मदद राशि—जारी हुआ नया आदेश

बेंगलुरु। आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे और लगातार सामने आ रहे हमलों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने आदेश जारी कर कहा है कि कुत्ते के काटने से यदि किसी व्यक्ति की मौत होती है, तो उसके परिजनों को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। सरकार ने कुत्तों के काटने से घायल होने पर भी सहायता राशि निर्धारित की है। 18 नवंबर को जारी आदेश: मौत पर 5 लाख, घायल होने पर 5000 रुपये राज्य सरकार के आदेश के अनुसार— मौत की स्थिति में: पीड़ित परिवार को 5,00,000 रुपये चोट लगने पर: कुल 5000 रुपये का मुआवजा 3500 रुपये सीधे पीड़ित को 1500 रुपये इलाज के लिए सुवर्णा आरोग्य सुरक्षा ट्रस्ट को आदेश में कहा गया है कि यह राशि आवारा कुत्तों द्वारा त्वचा पर खरोंच, गहरे घाव या बार-बार किए गए हमलों पर भी लागू होगी। क्यों ब...
फाइनल लिस्ट के बाद भी 3 लाख वोटर कैसे बढ़े? चुनाव आयोग ने ‘तथ्यों’ के साथ दी सफाई
Bihar, Politics, State

फाइनल लिस्ट के बाद भी 3 लाख वोटर कैसे बढ़े? चुनाव आयोग ने ‘तथ्यों’ के साथ दी सफाई

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अचानक तीन लाख मतदाताओं की बढ़ोतरी को लेकर उठे सवालों पर अब चुनाव आयोग ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर दिया है। विपक्ष जहां बड़े पैमाने पर वोट चोरी और धांधली का आरोप लगा रहा था, वहीं आयोग ने साफ किया है कि ये वृद्धि पूरी तरह से कानूनी प्रक्रिया के तहत हुई है। फाइनल लिस्ट थी 7.42 करोड़ मतदाताओं की चुनाव आयोग ने बताया कि 30 सितंबर को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची में कुल 7.42 करोड़ मतदाता शामिल थे।6 अक्टूबर को भी यही आधिकारिक संख्या सार्वजनिक की गई थी। फिर कैसे बढ़े तीन लाख वोटर? आयोग ने बताया कारण आयोग के अनुसार, चुनावों की घोषणा के बाद भी नियमों के तहत पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं। नियमों के अनुसार— नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले तक हर चरण ...
बिहार में आज नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण, नई सरकार के संभावित मंत्रियों की सूची तैयार
Bihar, Politics, State

बिहार में आज नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण, नई सरकार के संभावित मंत्रियों की सूची तैयार

पटना। बिहार की राजनीति में जारी पिछले कई दिनों की चर्चाओं और अटकलों पर बुधवार को विराम लग गया। एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया, जिसके साथ ही उनके 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने का मार्ग पूरी तरह साफ हो गया है। आज 20 नवंबर को पटना स्थित गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं। नई सरकार का स्वरूप: कौन कितने मंत्री? जानकारी के अनुसार, नई एनडीए सरकार की कैबिनेट में 20 सदस्यों को शामिल किया जा रहा है। इसमें दलवार हिस्सेदारी इस प्रकार तय मानी जा रही है— जदयू : 8 मंत्री भाजपा : 8 मंत्री लोजपा (रामविलास) : 3 मंत्री हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) : 1 मंत्री राष्ट्रीय लोक मो...
‘गरीब आदिवासियों के नाम पर खरीदी 1135 एकड़ जमीन’ — BJP विधायक संजय पाठक के कथित खेल पर फूटा आक्रोश
Madhya Pradesh, Politics, State

‘गरीब आदिवासियों के नाम पर खरीदी 1135 एकड़ जमीन’ — BJP विधायक संजय पाठक के कथित खेल पर फूटा आक्रोश

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक गंभीर भूमि घोटाले के आरोपों में घिर गए हैं। बुधवार को आदिवासी कांग्रेस और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेतृत्व में आदिवासी संगठनों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से तीखी झड़प भी देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विधायक ने अपने यहां कार्यरत गरीब आदिवासी कर्मचारियों के नाम पर 1135 एकड़ जमीन खरीदी है, जबकि यह पूरा मामला कथित रूप से बेनामी संपत्ति का खेल है। क्या है आरोपों का आधार? शिकायतकर्ता दिव्यांशु मिश्रा के अनुसार, विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने अपने चार कर्मचारियों—नत्थू कोल, प्रहलाद कोल, राकेश सिंह गौड़ और रघुराज सिंह गौड़—के नाम पर डिंडौरी जिले में हजार एकड़ से अधिक भूमि खरीदी। आरोप है कि ये कर्मचारी बेहद साधारण आदिवासी परिवारों से आते हैं और इतनी महंगी जमी...
‘बोया पेड़ बबूल का…’ शिंदे की नाराज़गी पर उद्धव गुट का तंज, कांग्रेस ने भी साधा निशाना
Maharashtra, Politics, State

‘बोया पेड़ बबूल का…’ शिंदे की नाराज़गी पर उद्धव गुट का तंज, कांग्रेस ने भी साधा निशाना

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बीजेपी से कथित नाराज़गी ने नया मोड़ ले लिया है। महायुति सरकार में तनाव की खबरों के बीच विपक्ष खासकर शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस ने शिंदे खेमे पर तीखे तंज कसे हैं। उद्धव गुट के नेताओं का दावा है कि शिंदे की शिवसेना में बड़ी फूट पड़ने वाली है और कई विधायक पार्टी बदलने की तैयारी में हैं। आनंद दुबे का तंज: “बोया पेड़ बबूल का…” शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता आनंद दुबे ने शिंदे पर तंज कसते हुए कहा,“बोया पेड़ बबूल का, तो आम कहां से होय?”उन्होंने आरोप लगाया कि शिंदे गुट ने भाजपा के साथ मिलकर शिवसेना को तोड़ा, लेकिन आज वही नेता खुद अलग-थलग पड़ गए हैं।दावे के अनुसार मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में शिंदे गुट के कई नेता अनुपस्थित रहे, जिससे सरकार के अंदर बढ़ती दूरी के संकेत मिलते हैं। कल्याण-डोम्बीवली में बीजेपी की ...
राजस्थान में SIR प्रक्रिया पर बढ़ा घमासान: कांग्रेस के गंभीर आरोप, जिला प्रशासन मैदान में उतरा
Politics, Rajasthan, State

राजस्थान में SIR प्रक्रिया पर बढ़ा घमासान: कांग्रेस के गंभीर आरोप, जिला प्रशासन मैदान में उतरा

राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। बीएलओ पर काम के दबाव और आत्महत्या के मामलों के बीच अब कांग्रेस ने जिला प्रशासन पर नए आरोप जड़कर राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया है। पार्टी का दावा है कि जयपुर में फर्जी तरीके से मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं, और बीएलओ बिना घर जाए कागजी कार्रवाई पूरी कर रहे हैं। कांग्रेस का आरोप—‘SIR के जरिए वोट छीनने का खेल’ कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट जारी कर कहा कि SIR प्रक्रिया के नाम पर संविधान पर हमला किया जा रहा है। पार्टी का आरोप है कि: बीएलओ मतदाताओं के घर जा ही नहीं रहे बिना फॉर्म दिए पूरे परिवारों के नाम लिस्ट से गायब कर दिए जा रहे हैं चुनिंदा वोटरों को टारगेट कर नाम हटाए जा रहे हैं कांग्रेस ने इसे मताधिकार पर सीधा प्रहार बताते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में ‘‘लोगों...
पुरानी ‘काया’ में नई सरकार: नीतीश कुमार 10वीं बार बनेंगे मुख्यमंत्री, सम्राट और विजय उपमुख्यमंत्री
Bihar, Politics, State

पुरानी ‘काया’ में नई सरकार: नीतीश कुमार 10वीं बार बनेंगे मुख्यमंत्री, सम्राट और विजय उपमुख्यमंत्री

पटना, 19 नवंबर 2025: बिहार में नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री के पद की शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशभर की कई नामचीन हस्तियां और केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। सरकार गठन की प्रक्रिया पूरी:बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है। भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि जदयू को 85 सीटें मिलीं। लोक जनशक्ति (आर) पार्टी ने 19 सीटें जीती। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को क्रमशः 5 और 4 सीटें मिली हैं। नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल ने सर्वसम्मति से नेता चुना। भाजपा ने अपनी बैठक में सम्राट चौधरी को नेता और विजय सिन्हा को उपनेता नामित किया। केंद्रीय पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य भी बैठक में मौजूद रहे। भव्य...
यूपी चुनाव से पहले सपा ने मायावती पर रखा सॉफ्ट रुख
Politics, State, Uttar Pradesh

यूपी चुनाव से पहले सपा ने मायावती पर रखा सॉफ्ट रुख

लखनऊ, 19 नवंबर 2025: बिहार चुनाव ने विपक्षी दलों को कड़ा सबक दिया है। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपने मीडिया पैनलिस्टों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती के खिलाफ कोई निजी हमला न किया जाए। पिछले कुछ समय में सपा द्वारा बसपा को निशाने पर रखा जाता रहा है और इसे भाजपा की 'बी टीम' के रूप में प्रचारित किया जाता रहा। लेकिन हालिया चुनाव परिणाम बताते हैं कि इस रणनीति का असर उल्टा पड़ा। विशेषज्ञों का मानना है कि मायावती पर हमले से दलित वोट बैंक में सेंध लगने की संभावना कम हुई, जबकि विपक्षी हार का जिम्मेदार ठहराया गया। वरिष्ठ पत्रकार सैयद कासिम के अनुसार, "सपा अध्यक्ष ने अपने प्रवक्ताओं को साफ निर्देश दिया है कि मायावती पर हमले से बचें। बिहार चुनाव के बाद यह रण...
बिहार में सत्ता की नई (पुरानी) तिकड़ी: नीतीश कुमार फिर सीएम, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री
Bihar, Politics, State

बिहार में सत्ता की नई (पुरानी) तिकड़ी: नीतीश कुमार फिर सीएम, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री

पटना, 19 नवंबर 2025: बिहार में सत्ता के शिखर पर पुरानी तिकड़ी ही एक बार फिर सत्ता में लौट रही है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपने विधायक दल के नेता के रूप में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से चुना है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने विधायक दल के नेता और उपनेता के रूप में क्रमशः सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को चुना है। इसके साथ ही यह तय हो गया कि नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। अनुमान है कि समारोह में लाखों आम जनता भी शामिल होंगी। बीजेपी के...