नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने दर्ज की नई एफआईआर, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना
नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले ने फिर से राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की। कांग्रेस ने इस कदम को लेकर कड़ा विरोध जताया है।
एआईसीसी के लॉ, ह्यूमन राइट्स और आरटीआई विभाग के चेयरमैन अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि केंद्र सरकार देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी और असफल विदेश नीति से ध्यान हटाने के लिए नेशनल हेराल्ड मामले को हवा दे रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ईडी और भाजपा को “नोबेल पुरस्कार” मिलना चाहिए कि कैसे बिना अपराध के मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बनाया जा सकता है।
सिंघवी ने बताया कि नेशनल हेराल्ड की पैरेंट कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) एक पुरानी और आदर्शों पर आधारित कंपनी है। कांग्रेस ने समय-समय पर एजेएल को वित्तीय मदद दी, जो कुल...










