“यहां ड्रामा नहीं, डिलीवरी होनी चाहिए” – पीएम मोदी ने शीतकालीन सत्र से पहले विपक्ष को सुनाई खरी-खरी
नई दिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है, जिसमें सरकार 13 अहम बिल पेश करेगी। इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर से राष्ट्र के नाम संबोधन में विपक्ष को दो टूक चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि “ड्रामा और नारेबाजी के लिए बहुत जगह है, लेकिन सदन में ड्रामा नहीं, डिलीवरी होनी चाहिए।”
पीएम मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ दल पराजय भी नहीं पचा पाते। उन्होंने सभी दलों से आग्रह किया कि वे पराजय की निराशा को सदन में नहीं ले आएं और विजय के अहंकार में भी फंसें नहीं। पीएम मोदी ने कहा कि सत्र का ध्यान देश की प्रगति, नीति निर्माण और विकास पर होना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने बिहार चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग और माताओं-बहनों की बढ़ती भागीदारी का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और अर्थव्यवस्था की प्रगति पूरी दुनिया देख रही है। उन्होंने कहा, “भारत ने सिद्ध कर दिया है कि ...










