बार-बार मिसकैरेज का दर्द झेल रहे हैं? डॉक्टर से जानें कारण और अगली प्रेग्नेंसी का सुरक्षित समय
नई दिल्ली: किसी भी कपल के लिए मिसकैरेज का दर्द सहना आसान नहीं होता। जब यह दर्द बार-बार दोहराए, तो यह मानसिक और शारीरिक दोनों तरह के तनाव का कारण बन सकता है। ऐसे में कई सवाल मन में उठते हैं – आखिर बार-बार मिसकैरेज क्यों हो रहा है, अगली प्रेग्नेंसी कब सुरक्षित होगी और कैसे इसे प्लान किया जाए?
क्लाउडनाइन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, पंजाबी बाग, नई दिल्ली की सीनियर कंसल्टेंट, डॉ. साधना सिंघल विश्नोई बताती हैं कि बार-बार मिसकैरेज के पीछे कई कारण हो सकते हैं।
क्रोमोसोमल समस्या सबसे आम वजह
डॉक्टर साधना के अनुसार, बार-बार गर्भपात का सबसे बड़ा कारण भ्रूण के क्रोमोसोम्स में गड़बड़ी है। जब भ्रूण का विकास सही ढंग से नहीं होता, तो शरीर स्वाभाविक रूप से गर्भ को आगे बढ़ाने में सक्षम नहीं होता।
हार्मोन असंतुलन
थायरॉइड की समस्या, पीसीओएस (PCOS) या प्रोजेस्टेरोन हार्मोन की कमी भी बार-बार मिसकैरेज का कारण...










