Thursday, July 23

Fashion & LIFE STYLE

डायबिटीज और एसिडिटी की आम दवाएं बनीं खतरे की वजह, महिला का विटामिन B12 200 से नीचे गिरा — हर भारतीय के लिए जरूरी चेतावनी
Fashion & LIFE STYLE

डायबिटीज और एसिडिटी की आम दवाएं बनीं खतरे की वजह, महिला का विटामिन B12 200 से नीचे गिरा — हर भारतीय के लिए जरूरी चेतावनी

नई दिल्ली। बीमारियों के इलाज में दवाओं की भूमिका अहम होती है, लेकिन बिना नियमित डॉक्टर फॉलोअप के लंबे समय तक दवाएं लेना गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता है। डायबिटीज और गैस-एसिडिटी के इलाज में आमतौर पर दी जाने वाली मेटफॉर्मिन और ओमेप्राजोल जैसी दवाओं का ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें 68 वर्षीय महिला का विटामिन B12 स्तर 200 pg/mL से काफी नीचे गिर गया। विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थिति भारत जैसे देश में बेहद चिंताजनक है, जहां बड़ी संख्या में लोग सालों तक दवाएं लेते रहते हैं, लेकिन नियमित जांच और डॉक्टर से परामर्श को नजरअंदाज कर देते हैं। क्या है पूरा मामला केस स्टडी के मुताबिक महिला पिछले 6 वर्षों से टाइप-2 डायबिटीज के लिए दिन में दो बार 1000 mg मेटफॉर्मिन और पिछले 4 वर्षों से गैस्ट्रोइसोफेगियल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) के लिए रोजाना 20 mg ओमेप्राजोल ले रही थी। लंबे समय तक इ...
47 की उम्र में भी रानी मुखर्जी का ‘काला जादू’, सादगी में दिखा 30 साल पुराना स्टाइल
Fashion & LIFE STYLE

47 की उम्र में भी रानी मुखर्जी का ‘काला जादू’, सादगी में दिखा 30 साल पुराना स्टाइल

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और बंगाली सुंदरी रानी मुखर्जी भले ही लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हों, लेकिन जब भी वह सार्वजनिक रूप से नजर आती हैं, तो हर बार अपने अंदाज से सुर्खियां बटोर लेती हैं। अपनी आने वाली फिल्म ‘मर्दानी 3’ के प्रमोशन के दौरान रानी एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में मुंबई में फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान 47 वर्षीय रानी मुखर्जी ने ऐसा स्टाइलिश लुक अपनाया कि फैंस एक बार फिर उनके दीवाने हो गए। करीब 30 साल के फिल्मी करियर के बाद भी रानी का अंदाज वही पुराना, दमदार और प्रभावशाली नजर आया। ब्लैक टॉप और पैंट्स में रानी ने साबित कर दिया कि सादगी के साथ भी स्टाइल का जादू चलाया जा सकता है। उनका यह ऑल-ब्लैक लुक न सिर्फ क्लासी था, बल्कि पावरफुल भी दिखाई दिया। रानी ने सिंपल लेकिन बॉडी-फिटेड ब्लैक टॉप पहना था, जिसमें कॉलर, वी-नेकलाइन और गोल्डन बटन जैसे एलिमेंट्स लुक को खास ...
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की भांजी ने लूटी महफिल, मासूम अंदाज़ पर सबने लुटाया प्यार
Fashion & LIFE STYLE

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की भांजी ने लूटी महफिल, मासूम अंदाज़ पर सबने लुटाया प्यार

बरसाना धाम। प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय इन दिनों अपने पारिवारिक और धार्मिक आयोजनों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में बरसाना धाम में श्री गिरधरलाल जी के विवाह उत्सव के बाद जहां इंद्रेश उपाध्याय और उनकी पत्नी शिप्रा के सादगीपूर्ण और भक्तिमय रूप की सराहना हो रही थी, वहीं अब इस आयोजन की सबसे बड़ी आकर्षण उनकी नन्ही भांजी श्रीवन्या बन गई हैं। पांच दिनों तक चले विवाह उत्सव के दौरान श्रीवन्या की मासूमियत और पारंपरिक परिधानों ने हर किसी का मन मोह लिया। इंद्रेश उपाध्याय की बहन श्रुति शर्मा की पुत्री श्रीवन्या हर दिन अलग-अलग देसी परिधानों में नजर आईं और श्रद्धा व सरलता से भगवान की सेवा करती दिखीं। सोशल मीडिया पर उनके फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। फ्लोरल लहंगे में बनीं आकर्षण का केंद्र विवाह समारोह के दौरान श्रीवन्या ने सफेद और गुलाबी रंग का फ्लोरल लहंगा पहना, जिसमें वह अत्य...
कड़ाके की ठंड में बिना पानी छुए लगाएं पोछा, हाथ नहीं कांपेंगे—काम आएंगे ये 5 स्मार्ट तरीके
Fashion & LIFE STYLE

कड़ाके की ठंड में बिना पानी छुए लगाएं पोछा, हाथ नहीं कांपेंगे—काम आएंगे ये 5 स्मार्ट तरीके

नई दिल्ली। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच सुबह-सुबह घर की सफाई किसी चुनौती से कम नहीं होती। खासतौर पर फर्श पर पोछा लगाना सबसे मुश्किल काम बन जाता है, क्योंकि इसके लिए बार-बार ठंडे पानी में हाथ डालने पड़ते हैं। इससे न केवल हाथ सुन्न हो जाते हैं, बल्कि सर्दी-जुकाम और अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। हालांकि, अब तकनीक और कुछ आसान देसी जुगाड़ की मदद से बिना पानी को छुए भी घर की सफाई की जा सकती है। आइए जानते हैं ऐसे 5 कारगर तरीके, जिनसे सर्दियों में पोछा लगाना होगा आसान— 1. स्पिन मॉप से करें झंझटमुक्त सफाई आजकल बाजार में मिलने वाले स्पिन मॉप सर्दियों के लिए बेहद उपयोगी हैं। ये बाल्टी के साथ आते हैं, जिनमें मॉप धोने और निचोड़ने की अलग व्यवस्था होती है। पैर या हैंडल से दबाव डालते ही मॉप निचुड़ जाता है, जिससे हाथों को पानी में डालने की जरूरत नहीं पड़ती। 2. स्प्रे मॉप—बिना ...
नीता अंबानी को क्यों पसंद है बनारस की रंगकाट साड़ी? जानें खासियत और असली सोने का जादू
Fashion & LIFE STYLE

नीता अंबानी को क्यों पसंद है बनारस की रंगकाट साड़ी? जानें खासियत और असली सोने का जादू

नई दिल्ली: नीता अंबानी का साड़ियों के लिए प्यार किसी से छिपा नहीं है। हर मौके पर उन्हें खूबसूरत साड़ी में देखा जाता है, लेकिन उनकी एक रंगकाट साड़ी इतनी खास है कि इसकी कहानी और कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। रंगकाट साड़ी क्यों खास है: बनारस की रंगकाट साड़ी हाथ से बनने वाली चुनिंदा साड़ियों में शामिल है। इस साड़ी की खासियत इसके रंगों के बहते हुए प्रभाव में है। रंगकाट का मतलब है ‘रंगीन ताना’, यानी साड़ी की बुनाई में अलग-अलग रंगों के धागों को इस तरह जोड़ा जाता है कि यह देखने में एक अद्भुत प्रभाव देती है। क्यों नहीं खरीद सकता हर कोई: नीता अंबानी जैसी बड़ी हस्तियां इसे आसानी से खरीद सकती हैं, लेकिन आम लोगों के लिए इसकी कीमत और बनावट इसे बेहद खास बनाती है। इसे शाही घरानों से भी जोड़ा जाता है और पहले यह दुल्हन के दहेज का हिस्सा भी होती थी। बनाने में लगते हैं महीनों: रंगकाट साड़ी को बनाने में कम से...
हर वक्त कूदता-फांदता है बच्चा? एक्सपर्ट ने बताया 1 आसान तरीका, जिससे होगा फोकस्ड और शांत
Fashion & LIFE STYLE

हर वक्त कूदता-फांदता है बच्चा? एक्सपर्ट ने बताया 1 आसान तरीका, जिससे होगा फोकस्ड और शांत

नई दिल्ली: कई माता-पिता अपने बच्चों की अत्यधिक सक्रियता से परेशान रहते हैं। बच्चे पढ़ाई के समय एक जगह बैठने की बजाय लगातार कूदते-फांदते रहते हैं। चाइल्ड साइकोलॉजी एक्सपर्ट श्वेता गांधी के अनुसार, बच्चों की यह मूवमेंट उनकी विकास प्रक्रिया का हिस्सा है और इसे रोकना गलत हो सकता है। लड़कों का दिमाग मूवमेंट से सीखता है: श्वेता गांधी कहती हैं कि लड़कों का दिमाग चीजों को मूवमेंट के जरिए समझता और सीखता है। कूदना, दौड़ना या चढ़ना उनके ब्रेन बैलेंस, बॉडी अवेयरनेस और इमोशनल रेग्युलेशन के लिए जरूरी है। एक्सपर्ट का आसान तरीका: श्वेता गांधी के अनुसार, हाईली एक्टिव बच्चों की ऊर्जा को सही दिशा में चैनलाइज करने के लिए उन्हें भारी एक्टिविटी करवाएं। उदाहरण के लिए, खाने से पहले 10 फ्रॉग जंप या 10 जंपिंग जैक्स करवा सकते हैं। इससे उनकी एनर्जी सही तरीके से रिलीज होती है और नर्वस सिस्टम शांत होता है। मूवमेंट क...
2000 की क्रीम लगाने के बावजूद बार-बार फोड़े-फुंसियां? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया सस्ता और असरदार तरीका
Fashion & LIFE STYLE

2000 की क्रीम लगाने के बावजूद बार-बार फोड़े-फुंसियां? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया सस्ता और असरदार तरीका

नई दिल्ली: चेहरे पर बार-बार फोड़े-फुंसियां निकलना कई लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। महंगी क्रीम और प्रोडक्ट्स लगाने के बावजूद अगर मुंहासों की समस्या बनी रहती है, तो इसका कारण केवल बाहर से इलाज करना है। न्यूट्रिशनिस्ट सलोनी के अनुसार, फोड़े-फुंसियों को कम करने का सबसे असरदार तरीका अच्छी डाइट है। डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजें शामिल करने से त्वचा को अंदर से हेल्थी रखा जा सकता है और महंगी क्रीम की जरूरत कम हो जाती है। सलोनी ने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो में चार ऐसे फूड्स के बारे में बताया, जिन्हें नियमित खाने से मुंहासों की समस्या कम हो सकती है और त्वचा चमकदार बन सकती है। कद्दू के बीज: जिंक का प्राकृतिक स्रोत, जो त्वचा के लिए एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। यह मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करता है और त्वचा में तेल (सीबम) के उत्पादन को नियंत्रित करता है। दही: ...
कासगंज में 7,210 किलो मिलावटी घी जब्त, डॉक्टरों की चेतावनी: लिवर डैमेज, स्ट्रोक समेत 10 गंभीर नुकसान कर सकता है
Fashion & LIFE STYLE

कासगंज में 7,210 किलो मिलावटी घी जब्त, डॉक्टरों की चेतावनी: लिवर डैमेज, स्ट्रोक समेत 10 गंभीर नुकसान कर सकता है

कासगंज, उत्तर प्रदेश: खाद्य सुरक्षा पर सवाल खड़े करते हुए उत्तर प्रदेश के कासगंज में 7,210 किलो मिलावटी घी जब्त किया गया। इस कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। जब्त किए गए घी की कीमत लगभग 14.5 लाख रुपये बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, मिलावटी घी केवल स्वाद ही नहीं बिगाड़ता, बल्कि सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। यह पाचन खराब करने, शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा करने, लिवर डैमेज, हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, मेटाबॉलिक गड़बड़ी और विटामिन की कमी जैसी कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। मिलावटी घी में आमतौर पर कौन सी चीजें मिलाई जाती हैं: सस्ता पाम तेल पशुओं की चर्बी पैराफिन वैक्स डिटर्जेंट जैसे हानिकारक रसायन डॉ. निशांत सिंह ने बताया कि मिलावटी घी के सेवन से मतली, उल्टी, दस्त और पेट में जलन जैसी गंभीर पाचन समस्याएं हो सकत...
मोटापा बढ़ा, वेट लॉस हुआ जरूरी: डॉक्टर ने 4 ‘हेल्दी’ दिखने वाले फूड्स से किया सचेत
Fashion & LIFE STYLE

मोटापा बढ़ा, वेट लॉस हुआ जरूरी: डॉक्टर ने 4 ‘हेल्दी’ दिखने वाले फूड्स से किया सचेत

नई दिल्ली: मोटापा अब केवल वजन का मुद्दा नहीं रहा, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों जैसे हार्ट डिजीज, डायबिटीज और फैटी लिवर का कारण बन रहा है। पिछले कुछ वर्षों में मोटे लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है, और अब बच्चे भी इसके शिकार हो रहे हैं। ऐसे में वेट लॉस करना बेहद जरूरी हो गया है। हालांकि, वजन कम करने की कोशिश करने वालों के लिए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. सलीम जैदी ने 4 ऐसे फूड्स के बारे में चेतावनी दी है, जिन्हें अक्सर हेल्दी समझकर लोग अपने आहार में शामिल कर लेते हैं। उनका कहना है कि ये फूड्स चुपके-चुपके आपकी वेट लॉस की मेहनत को बेकार कर सकते हैं। डॉ. जैदी के अनुसार ये फूड्स वेट लॉस के लिए नुकसानदायक हैं: पीनट चिक्की: सर्दियों में मूंगफली-गुड़ की चिक्की लोगों को खूब पसंद आती है। हालांकि, यह दिखने में हेल्दी लग सकती है, लेकिन मूंगफली और गुड़ का यह कॉम्बो हाई कैलोरी होता है। रोजाना एक पीस भी...
मोगरे में लगेंगे फूलों के ढेर, महंगे केमिकल की जरूरत नहीं, बस 5 रुपये का छोटा टुकड़ा ही काफी
Fashion & LIFE STYLE

मोगरे में लगेंगे फूलों के ढेर, महंगे केमिकल की जरूरत नहीं, बस 5 रुपये का छोटा टुकड़ा ही काफी

नई दिल्ली: मोगरे की मीठी खुशबू हर किसी को भाती है। लेकिन कई बार बागवानों की यह शिकायत रहती है कि मोगरे के पौधों में पत्तियां तो खूब होती हैं, लेकिन फूल नहीं आते। यदि आपका मोगरा भी केवल हरियाली ही दे रहा है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ‘आरवी गार्डन’ के एक्सपर्ट ने इस समस्या का सस्ता और आसान समाधान साझा किया है। उनके अनुसार, मोगरे को सफेद और खुशबूदार फूलों से लदाने के लिए किसी महंगे केमिकल की जरूरत नहीं है। सिर्फ 5 रुपये में मिलने वाली फिटकरी का छोटा सा टुकड़ा ही पौधे को फूल देने में मदद कर सकता है। फिटकरी मिट्टी के pH लेवल को संतुलित करके पौधे की जड़ों को पोषक तत्व सोखने में सक्षम बनाती है, जिससे फूलों की कलियां बनना शुरू हो जाती हैं। फिटकरी डालने का तरीका: एक छोटा सा टुकड़ा फिटकरी लेकर इसे गमले की मिट्टी में 2-3 इंच गहरा दबा दें। जब भी आप पानी देंगे, फिटकरी धीरे-धीरे घुलकर म...