बेटी को जन्म देने पर महिला को परिवार ने सुनाईं गालियां, डॉक्टर बोलीं – आखिर लोगों में इतनी क्रूरता कहां से आती है?
समाज में आज भी लड़का और लड़की के बीच भेदभाव व्यापक रूप से मौजूद है। स्थिति इतनी गंभीर है कि कई बार बेटी को जन्म देने वाली महिला के साथ दुर्व्यवहार तक किया जाता है। हाल ही में ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला को सिर्फ इसलिए अपमान और गुस्से का सामना करना पड़ा क्योंकि उसने बेटी को जन्म दिया।
आमतौर पर जब कोई महिला मां बनती है, यह पल पूरे परिवार के लिए खुशी और उत्सव का होता है। रिश्तेदार बधाइयां देते हैं और नवजात शिशु को दुलारते हैं। लेकिन सोचिए, अगर किसी महिला के मां बनने पर उसे बधाइयों के बजाय गालियां सुननी पड़ें। यह सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन हकीकत में ऐसा ही हुआ।
इस मामले की जानकारी प्रसिद्ध गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. समरा मसूद ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो के माध्यम से साझा की। उन्होंने कहा कि बेटी पैदा होने पर किसी भी महिला को गालियां देना बिल्कुल गलत है और क...










