लिवर की मदद के लिए भेजे जा रहे हैं संकेत: ये 5 लक्षण न करें नजरअंदाज
लिवर हमारे शरीर के सबसे अहम अंगों में से एक है। यह खून को फिल्टर करने, पाचन के लिए पित्त बनाने, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने समेत 500 से ज्यादा महत्वपूर्ण काम करता है। लेकिन अक्सर खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और बुरी आदतों के कारण लिवर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है और शुरुआती संकेत अनदेखा किए जाते हैं।
डॉक्टर एरिक बर्ग के अनुसार, लिवर हमें कई चेतावनी संकेत भेजता है, जिन्हें नजरअंदाज करना घातक हो सकता है।
1. दाहिने कंधे में दर्द
अगर आपको अक्सर दाहिनी ओर कंधे या गर्दन में दर्द होता है, तो इसे सामान्य दर्द समझकर न टालें। लिवर दाहिनी ओर स्थित है और यह दर्द नसों के जरिए कंधे और गर्दन तक पहुँच सकता है।
2. त्वचा में खुजली
लिवर की समस्या होने पर पित्त ब्लड और टिश्यू में वापस चला जाता है, जिससे त्वचा में खुजली होने लगती है। यह भी एक स्पष्ट संकेत है कि लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा।
...










