बार-बार हो रही गैस और एसिडिटी? फोर्टिस के डॉक्टर की चेतावनी—पेट में हो सकती है गंभीर गड़बड़ी, दिखें तो तुरंत कराएं 2 जांच
नई दिल्ली। बदलती जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या और गलत खान-पान का असर सबसे पहले हमारे पेट पर पड़ता है। आज गैस, एसिडिटी, पेट फूलना, डकारें, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। अधिकतर लोग इन्हें मामूली मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो बार-बार गैस और एसिडिटी होना शरीर का खतरे का संकेत भी हो सकता है।
फोर्टिस हॉस्पिटल, शालीमार बाग के डॉ. पंकज शर्मा (डायरेक्टर, रोबोटिक, बेरिएट्रिक, लेप्रोस्कोपिक एंड जनरल सर्जरी) के अनुसार, अगर पाचन तंत्र लंबे समय तक प्रभावित रहता है, तो इसके पीछे कोई गंभीर बीमारी छिपी हो सकती है। ऐसे में समय रहते जांच कराना बेहद जरूरी है।
गैस और एसिडिटी के प्रमुख कारण
डॉ. शर्मा बताते हैं कि अनियमित जीवनशैली पाचन तंत्र को कमजोर कर देती है। इसके मुख्य कारण हैं—
कभी भी और देर रात खाना
तला-भुना, ज्यादा मसालेदार भोजन
जल्दी-जल्दी खाना औ...










