चेहरे के अनचाहे बालों से पाएं आसान छुटकारा, बस 2 चीजों की मदद से पर्मानेंट असर
चेहरे पर बाल उगना लड़कियों और महिलाओं के लिए एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है। ये बाल बेहद जिद्दी होते हैं और हर 2-3 दिन में दोबारा उग आते हैं। वहीं, लड़कों के लिए यह सामान्य है, क्योंकि उनकी दाढ़ी का विकास उम्र के साथ होता है।
आम तौर पर अनचाहे चेहरे के बाल हटाने के लिए महिलाएं थ्रेडिंग, वैक्सिंग या लेजर ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं। थ्रेडिंग और वैक्सिंग दर्दनाक हो सकती हैं और बाल कुछ ही दिनों में फिर से उग आते हैं। लेजर ट्रीटमेंट महंगा होता है और हर किसी की पहुंच में नहीं होता।
हालांकि, अब एक आसान और घरेलू उपाय के जरिए बिना दर्द के चेहरे के बालों से छुटकारा पाया जा सकता है। इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर डीके सिंह ने बताया कि इसके लिए आपको बस दो चीजों की जरूरत है — अखरोट का तेल और मुलेठी पाउडर।
नुस्खे का तरीका:
अखरोट के तेल और मुलेठी पाउडर को अच्छी तरह मिलाएं।
इस मिश्रण को च...










