Wednesday, July 22

Fashion & LIFE STYLE

खान परिवार की इकलौती बहू शूरा खान को मिली एक्स बहुरानी से टक्कर, जींस में स्वैग पर बोले लोग – “मलाइका तो मलाइका है”
Fashion & LIFE STYLE

खान परिवार की इकलौती बहू शूरा खान को मिली एक्स बहुरानी से टक्कर, जींस में स्वैग पर बोले लोग – “मलाइका तो मलाइका है”

मुंबई: अरबाज खान की दूसरी पत्नी और खान परिवार की इकलौती बहू शूरा खान अक्सर अपने स्टाइल और ग्लो के लिए सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में न्यू मॉम शूरा को पैपराजी ने अकेले ही स्पॉट किया, जहां उन्होंने अपने सादे और कंफर्टेबल अंदाज से सबका ध्यान खींचा। शूरा ने वाइट कलक की ओवरसाइज्ड ग्राफिक टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर टेडी बियर प्रिंट था। इसे उन्होंने ब्लू वाइड लेग जींस के साथ पेयर किया, जिससे उनका कैजुअल, कूल और स्टाइलिश लुक उभर कर आया। टी-शर्ट को उन्होंने साइड्स से जींस में टक इन किया और फ्रंट को बाहर रखा, जिससे बैगी टच और आरामदायक वाइब बनी रही। उनकी आउटिंग के लिए वाइट स्नीकर, ब्लैक शोल्डर बैग और सनग्लासेस ने लुक को और भी पॉलिश किया। हेयर और मेकअप में भी उन्होंने कुछ एक्स्ट्रा नहीं किया। बाल मिडल पार्टिंग के साथ खुले थे और न्यूड ग्लॉसी लिप्स और हल्का शिमर उनकी खूबसूरती में चार चाँद लगा रहा था।...
आंवले और पौधों की पत्तियों से बनाएं यह ड्रिंक, त्वचा और बाल दोनों के लिए जबरदस्त फायदेमंद
Fashion & LIFE STYLE

आंवले और पौधों की पत्तियों से बनाएं यह ड्रिंक, त्वचा और बाल दोनों के लिए जबरदस्त फायदेमंद

नई दिल्ली: चेहरे पर नेचुरल निखार और बालों को मजबूत बनाने के लिए तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की जगह अब आप घरेलू डिटॉक्स ड्रिंक का सहारा ले सकते हैं। आचार्य मनीष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस ड्रिंक के फायदे साझा किए हैं, जो त्वचा और बालों दोनों के लिए फायदेमंद है। ड्रिंक बनाने की सामग्री: आंवला: फ्रिज में रखा हुआ, छोटे टुकड़ों में कटा हुआ करी पत्तियां: छत या बालकनी पर लगे पौधे की 10-15 ताज़ी पत्तियां बनाने की विधि: आंवले के टुकड़े और करी पत्तियों को पानी के साथ मिक्सी में डालें। अच्छी तरह पीसकर हरे रंग का जूस तैयार करें। यह ड्रिंक रोजाना ताज़ा बनाकर पीना चाहिए। ड्रिंक पीने के फायदे: ब्लड सर्कुलेशन में सुधार कोलेजन उत्पादन बढ़ाना बालों को जड़ से मजबूत बनाना हेयर फॉलिकल्स को स्वस्थ रखना स्किन सेल्स की मरम्मत और निखार विश...
इन 5 खूबियों वाले पेरेंट्स से बच्चे करते हैं बेशुमार प्यार, रिश्ता बन जाता है अटूट
Fashion & LIFE STYLE

इन 5 खूबियों वाले पेरेंट्स से बच्चे करते हैं बेशुमार प्यार, रिश्ता बन जाता है अटूट

नई दिल्ली: हर बच्चा अपने माता-पिता से प्यार करता है, लेकिन कई बार पेरेंट्स की आदतें अनजाने में बच्चों के दिल को ठेस पहुंचा देती हैं। इसका असर रिश्ते पर पड़ता है और धीरे-धीरे मनमुटाव बढ़ सकता है। बच्चों और माता-पिता के बीच रिश्ता मजबूत बनाने के लिए सीनियर पीडियाट्रिशियन डॉक्टर रवि मलिक द्वारा बताई गई पांच खास खूबियों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। बच्चे की पूरी बात सुनें और समझें अच्छे पेरेंट्स बच्चे की बात ध्यान से सुनते हैं और समझने के बाद ही प्रतिक्रिया देते हैं। वे तुरंत निर्णय नहीं लेते और न ही बच्चे को दोषी ठहराते हैं। इससे बच्चों को यह एहसास होता है कि उनके माता-पिता उन्हें समझते हैं और उनके फीलिंग्स की कद्र करते हैं। मेहनत को देखें, न कि सिर्फ परिणाम ऐसे पेरेंट्स बच्चे की कोशिश और मेहनत की सराहना करते हैं, न कि केवल परिणामों में कमियां ढूंढते हैं। यह बच्चे के मन में यह भावना...
देर रात खाने से हो सकता है डिस्बायोसिस, लक्षण हैं गैस-अपच और नींद न आना
Fashion & LIFE STYLE

देर रात खाने से हो सकता है डिस्बायोसिस, लक्षण हैं गैस-अपच और नींद न आना

नई दिल्ली: आधुनिक जीवनशैली में देर रात खाना और प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन आम हो गया है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह आदत आपके गट (आंत) और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। क्या होता है देर रात खाने से? शरीर का सर्काडियन रिदम यानी जैविक घड़ी हमारे पाचन और शारीरिक प्रक्रियाओं को नियंत्रित करती है। देर रात खाने से यह रिदम बिगड़ जाता है और आंतों को आराम नहीं मिल पाता। परिणामस्वरूप एसिडिटी, एसिड रिफ्लक्स, गैस, अपच, पोषण का कम अवशोषण और मेटाबॉलिक समस्याएं होने लगती हैं। गट बैक्टीरिया का असंतुलन प्रोसेस्ड फूड में अधिक रिफाइंड शुगर, अनहेल्दी फैट और कैमिकल्स होते हैं, जबकि फाइबर और पोषक तत्व कम होते हैं। लंबे समय तक ऐसे खाने से आंतों में हेल्दी बैक्टीरिया कम और अनहेल्दी बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं। इसे डिस्बायोसिस कहा जाता है। डिस्बायोसिस से आंतों की अंदरूनी दीवार कमजोर हो सकती है...
डिप्टी CM की बेटी आस्था अग्निहोत्री ने शादी के बाद भी बनाए रखे संस्कार, लाल सूट में दिखी आकर्षक
Fashion & LIFE STYLE

डिप्टी CM की बेटी आस्था अग्निहोत्री ने शादी के बाद भी बनाए रखे संस्कार, लाल सूट में दिखी आकर्षक

शिमला: हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉक्टर आस्था अग्निहोत्री शादी के बाद भी अपने संस्कारी और सादगीपूर्ण अंदाज के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में आस्था ने अपने पति आईएएस सचिन शर्मा के साथ हरियाणा में अपनी नई जीवनशैली का एक खूबसूरत उदाहरण पेश किया। शादी के दौरान आस्था की धूमधाम और सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें सबकी यादों में ताजा हैं। लेकिन अब शादी के बाद भी उनकी सादगी और देसी अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया है। हर तस्वीर में आस्था की प्यारी मुस्कान और संस्कारी रूप देखने को मिलता है। लाल सूट में दिखा परफेक्ट लुक आस्था ने हाल ही में लाल रंग का खूबसूरत सूट पहनकर बहुरानी वाला रूप दिखाया। हाई नेक और लंबी स्लीव्स वाले इस सूट का टॉप हिस्सा प्लेन रखा गया है, जबकि स्कर्ट और बॉर्डर को गोल्डन एम्ब्रॉयडरी से सजाया गया है। बिना भारी कपड़े पहने भी उनका लुक क्लासी और ...
वैज्ञानिकों ने खोजा नया ब्लड टेस्ट, 1 महीने में बताएगा ब्रेस्ट कैंसर इलाज का असर
Fashion & LIFE STYLE

वैज्ञानिकों ने खोजा नया ब्लड टेस्ट, 1 महीने में बताएगा ब्रेस्ट कैंसर इलाज का असर

नई दिल्ली: ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में सबसे आम और गंभीर बीमारियों में से एक है। इस कैंसर का इलाज हर मरीज पर समान असर नहीं करता, जिससे डॉक्टरों के लिए सही दवा चुनना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। अब वैज्ञानिकों ने एक नया डीएनए ब्लड टेस्ट विकसित किया है, जो केवल चार हफ्तों में यह पता लगा सकता है कि मरीज पर दवा असर कर रही है या नहीं। लंदन के इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर रिसर्च के वैज्ञानिकों ने इस रिसर्च को किया और इसे क्लिनिकल कैंसर रिसर्च जर्नल में प्रकाशित किया। इस अध्ययन में 167 ब्रेस्ट कैंसर मरीजों के ब्लड सैंपल लिए गए। इलाज शुरू होने से पहले और चार हफ्ते बाद खून में मौजूद कैंसर डीएनए का स्तर मापा गया। इसके लिए लिक्विड बायोप्सी तकनीक का इस्तेमाल किया गया, जो खून में मौजूद बहुत कम मात्रा के कैंसर डीएनए का पता लगाने में सक्षम है। डीएनए क्यों है अहम इस अध्ययन में वैज्ञानिकों ने सर्कुलेटिंग ट्यूमर डीएनए (c...
‘बासे चावल का घोल’ से बढ़ाएं पौधों की ग्रोथ, कीड़ों से बचाए प्राकृतिक तरीके से – अनीष ने बताया माली का नुस्खा
Fashion & LIFE STYLE

‘बासे चावल का घोल’ से बढ़ाएं पौधों की ग्रोथ, कीड़ों से बचाए प्राकृतिक तरीके से – अनीष ने बताया माली का नुस्खा

रसोई में अक्सर बचने वाले बासे चावल को लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन माली और होम गार्डनिंग एक्सपर्टों का कहना है कि यह आपके पौधों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यूट्यूबर अनीष सिन्हा ने माली की तकनीक से घर पर बनाया जाने वाला यह शक्तिशाली बायो-एंजाइम साझा किया है, जो पौधों की ग्रोथ को रॉकेट जैसी रफ्तार देता है और उन्हें जिद्दी कीड़ों से भी बचाता है। जरूरी सामग्री: 300 ग्राम बासे चावल 100 ग्राम गुड़ बनाने की विधि: गुड़ को पहले थोड़े पानी में घोल लें। 2 लीटर की प्लास्टिक बोतल में बासे चावल और गुड़ का घोल डालें। बोतल को केवल 80% भरें ताकि फर्मेंटेशन के दौरान बनने वाली गैस के लिए जगह रहे। ढक्कन लगाकर बोतल को अच्छी तरह हिलाएं और निर्माण की तारीख लिख दें। ध्यान रखने योग्य बातें: शुरुआती कुछ हफ्तों में बोतल में गैस बनती रहेगी। रोजाना या हर दूसरे दिन ढक...
बिना दवाओं के डायबिटीज को करें कंट्रोल, पद्मश्री डॉक्टर मोहन ने बताए 4 प्राकृतिक उपाय
Fashion & LIFE STYLE

बिना दवाओं के डायबिटीज को करें कंट्रोल, पद्मश्री डॉक्टर मोहन ने बताए 4 प्राकृतिक उपाय

डायबिटीज आज भारत में तेजी से बढ़ती गंभीर बीमारी बन गई है। खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट, मोटापा, तनाव और शारीरिक गतिविधि की कमी इसके मुख्य कारण हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि शुरुआती स्टेज में इस बीमारी को दवाओं के बिना भी नियंत्रित किया जा सकता है। देश के जाने-माने डायबिटीज विशेषज्ञ पद्मश्री डॉक्टर वी. मोहन के अनुसार, सही खान-पान, नियमित एक्सरसाइज, तनाव कम करना और पर्याप्त नींद ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करती हैं। इसके साथ ही कुछ प्राकृतिक उपाय भी डायबिटीज नियंत्रित करने में सहायक हैं। डायबिटीज कंट्रोल के लिए प्राकृतिक उपाय: मेथी के बीज रातभर पानी में भिगोए हुए एक चम्मच मेथी के दाने अगली सुबह खाली पेट पीने से इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है और पाचन धीमा होता है, जिससे ब्लड शुगर नियंत्रण में रहता है। करेले का जूस हफ्ते में 2-3 बार ताजा करेले का जूस पीने से फास्टिंग...
नारियल तेल से बुढ़ापा रहेगा कोसो दूर, त्वचा होगी कसी और निखरी – देसी नुस्खा पहली बार में दिखाए असर
Fashion & LIFE STYLE

नारियल तेल से बुढ़ापा रहेगा कोसो दूर, त्वचा होगी कसी और निखरी – देसी नुस्खा पहली बार में दिखाए असर

त्वचा की सुंदरता और निखार को बनाए रखना आज के समय में हर किसी की प्राथमिकता है। लेकिन बाजार में मिलने वाली एंटी-एजिंग क्रीम्स और अन्य प्रोडक्ट्स अक्सर केमिकल्स से तैयार होती हैं। कई बार ये त्वचा को फायदा देने की बजाय नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। ऐसे में प्राकृतिक उपायों की ओर रुझान बढ़ता जा रहा है। इंस्टाग्राम पेज @beautifulyoutips पर साझा किए गए एक देसी नुस्खे के अनुसार, नारियल तेल का इस्तेमाल त्वचा को कसी हुई, निखरी और युवा बनाए रखने में बेहद असरदार है। इस नुस्खे की सामग्री: 1 कप नारियल तेल 1/2 नींबू का रस 2 विटामिन ई कैप्सूल थोड़ी मात्रा में ग्लिसरीन बनाने की विधि: एक कटोरी में नारियल तेल लें। इसमें नींबू का रस और विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं। फिर थोड़ी ग्लिसरीन डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इस्तेमाल का तरीका: तैयार क्रीम को रात में चेहरे पर लगाएं। अगले दिन सुबह ...
संस्कार घर से मिलते हैं, महिलाओं का सम्मान करना मां और दीदी ने सिखाया – संग्राम सिंह
Fashion & LIFE STYLE

संस्कार घर से मिलते हैं, महिलाओं का सम्मान करना मां और दीदी ने सिखाया – संग्राम सिंह

रेसलिंग के दुनिया में अपनी ताकत और सख्ती के लिए मशहूर पहलवान संग्राम सिंह दिखने में सख्त जरूर हैं, लेकिन दिल से बेहद भावुक हैं। मां और बड़ी बहन सुनीता के प्रति उनके प्रेम और सम्मान की कहानियां उनके जीवन के उन पहलुओं को उजागर करती हैं, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं। संग्राम सिंह कहते हैं, “बच्चों को संस्कार घर से मिलते हैं, इसलिए घर का माहौल सही होना जरूरी है। मेरा बचपन रोहतक, हरियाणा के एक किसान परिवार में बीता। हमारे घर में कभी भाई-बहन में कोई भेदभाव नहीं किया गया। मेरी दीदी को हमसे ज्यादा प्यार मिला। मां और दीदी ने मुझे बड़े प्यार से पाला और महिलाओं का सम्मान करना सिखाया।” वे आगे बताते हैं, “महिलाओं का समाज में बहुत बड़ा योगदान है, लेकिन इसकी अहमियत को अक्सर नजरअंदाज किया जाता है। मां और दीदी ने मुझे दूसरों के लिए जीना और प्यार का महत्व समझाया। वे सरल दिखती हैं, लेकिन भीतर से बेहद ...