छोटी स्कर्ट में दिखीं प्रीति जिंटा, ब्लैक ब्यूटी लुक ने खींचा सबका ध्यान उम्र को मात देता स्टाइल, फैशन गोल्स दे गईं ‘डिंपल गर्ल’
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और ‘डिंपल गर्ल’ प्रीति जिंटा एक बार फिर अपने स्टाइलिश अंदाज़ को लेकर सुर्खियों में हैं। विदेश में आयोजित एक फिल्म प्रीमियर के दौरान प्रीति ब्लैक आउटफिट में नज़र आईं, जहां उनका लुक देखते ही बनता था। छोटी स्कर्ट और क्रॉप्ड जैकेट में सजी प्रीति को देखकर फैंस उनकी उम्र तक भूल बैठे और उन्हें 18–19 साल की कमसिन लड़की बताने लगे।
हालांकि प्रीति जिंटा 50 वर्ष की हैं, लेकिन उनका आत्मविश्वास और फैशन सेंस आज भी युवा अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देता है। रेड कार्पेट पर उनका यह ब्लैक ब्यूटी लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
क्रॉप्ड जैकेट और स्कर्ट का शानदार कॉम्बिनेशन
प्रीति ने इस खास मौके के लिए फैशन ब्रांड Akris की जिगजैग फ्रिंज क्रॉप्ड जैकेट के साथ मेश स्कर्ट को पेयर किया। नेट डीटेलिंग और लेयरिंग ने उनके लुक को...










