आईपीएस अपराजित की डॉक्टर पत्नी ने दिखाया सादगी में स्टाइल, साड़ी और एथनिक ड्रेस में बिखेरी खूबसूरती
सादगी और क्लास का मेल हमेशा आकर्षण का केंद्र रहता है, और इसका बेहतरीन उदाहरण हैं आईपीएस अपराजित लोहान की पत्नी, डॉ. रूबल सिहाग। हाल ही में शेयर की गई तस्वीरों में रूबल ने साड़ी और एथनिक ड्रेस में अपने देसी और एलिगेंट लुक का जलवा बिखेरा।
डॉ. रूबल ने सादे कपड़ों में भी अपने लुक को बेहद खास बनाया। उन्होंने साड़ी और एथनिक ड्रेस में स्टाइल और क्लास का बेहतरीन मिश्रण पेश किया, जो हर किसी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकता है।
साड़ी लुक में खूबसूरती
रूबल का साड़ी लुक बेहद खास था। उन्होंने बेज रंग की सिल्क-ब्लेंड साड़ी पहनी, जिसमें फ्लोरल प्रिंट और गोल्डन बॉर्डर था। मैचिंग ब्लाउज में राउंड नेकलाइन और हाफ लेंथ स्लीव्स पर गोल्डन बेलों वाला मोटा बॉर्डर उनके लुक को क्लासी और रॉयल बना रहा था। साड़ी की क्लासिक ड्रेपिंग ने उनके लुक को और भी परफेक्ट बना दिया।
 ...










